back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Winter Skin Tips: क्‍या सर्दियों में ड्राई स्किन से हैं परेशान? रात को सोने से पहले अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय

सर्दियों में ड्राई और बेजान त्वचा से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले कुछ आसान घरेलू उपाय मददगार साबित हो सकते हैं। आइए इस बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दी के मौसम में अक्सर त्वचा ड्राई, बेजान और खिंची हुई महसूस होती है। कई लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए महंगे क्रीम और लोशन का सहारा लेते हैं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलते। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपकी स्किन हेल्दी और ग्लो करती रहे, तो कुछ आसान और घर में मौजूद चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन से उपाय हैं, जिन्‍हें अपनाने के बाद स्किन की नमी बनी रहती है और सुबह ताजगी महसूस होती है।

रात को सोने से पहले चेहरे का रखें इस तरह ध्‍यान 

1. कच्चा दूध

सर्दियों में रात को सोने से पहले रोई की मदद से पूरे चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। यह न केवल त्वचा को मुलायम बनाता है, बल्कि अंदर से भी साफ रखता है और ग्लो लाता है। अगर इसे नियमित तौर पर इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा हमेशा हाइड्रेटेड और स्वस्थ बनी रहती है।

2. एलोवेरा जेल

एलोवेरा में कई ऐसी खासियतें हैं जो त्वचा के लिए वरदान जैसी हैं। ड्राई स्किन से परेशान लोग इसे रात को सोने से पहले चेहरे पर लगा सकते हैं। एलोवेरा स्किन में नमी बनाए रखता है और सूखी त्वचा की समस्या कम करता है।

3. नारियल तेल

नारियल तेल के फायदे भी कम नहीं हैं। अगर आप रोजाना रात को 2-3 बूंद नारियल तेल चेहरे पर लगाकर सोते हैं, तो इससे ड्राई स्किन, काले धब्बे, झाइयां, मुंहासे और सूजन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह एक बेहतरीन विंटर स्किन केयर रूटीन माना जाता है।

4. शहद

शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र का काम करता है। सर्दियों में रात को सोने से पहले शहद को चेहरे पर हल्की मसाज के साथ लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखती है।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह नहीं है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ या चिकित्सक से संपर्क करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...