back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Winter Skin Care: सर्दियों में बरकरार रखें त्वचा की चमक, जानें घरेलू उपाय

घरेलू नुस्खों और नियमित मॉइस्चराइजिंग से सर्दियों में भी त्वचा की चमक और नमी बनी रहती है। सरल उपायों से आप स्वस्थ, ग्लोइंग और टैन-फ्री त्वचा पा सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों के मौसम में हवा में नमी की मात्रा काफी कम हो जाती है, जिससे त्वचा रूखी और डल दिखने लगती है। हेवन वैली ब्यूटी सैलून की संचालिका साधना सिंह के अनुसार, ठंडी हवाओं के साथ अधिक समय धूप में बिताने से त्वचा की UV किरणों से भी क्षति हो सकती है। इस वजह से चेहरे पर काले धब्बे और टैनिंग की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इस मौसम में सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल बेहद जरूरी है।

गुलाब जल और ग्लिसरीन से नमी और रंगत’

सर्दियों में त्वचा को मॉइस्चराइज रखना महत्वपूर्ण है। इसके लिए बराबर मात्रा में गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाकर रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और कालेपन में कमी आती है।

एलोवेरा जेल: त्वचा को गहराई से नमी और मुलायम बनाए

ताजा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से त्वचा की रंगत निखरती है। यह पैक न सिर्फ त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, बल्कि इसे मुलायम और फ्रेश भी बनाता है।

शहद और दूध का फेस पैक

दो चम्मच शहद में एक चम्मच कच्चा दूध मिलाकर 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाने से त्वचा का काला पन कम होता है। गुनगुने पानी से इसे धोने के बाद चेहरा साफ, हल्का और ग्लोइंग नजर आता है।

नींबू और शहद: डेड स्किन हटाने का उपाय

संवेदनशील त्वचा वालों को इसे प्रयोग करते समय सावधानी रखनी चाहिए। नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर लगाने से डेड स्किन हटती है और त्वचा की रंगत साफ होती है।

बादाम तेल से मालिश

हल्का गुनगुना बादाम तेल चेहरे पर लगाने से त्वचा मॉइस्चराइज रहती है और ठंड के दुष्प्रभाव कम होते हैं। यह पैक नियमित लगाने से सर्दियों में त्वचा में प्राकृतिक नमी बनी रहती है।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को साफ, टोन और फ्रेश बनाता है, साथ ही रंगत को निखारता है।

सर्दियों में स्किन के लिए अन्य टिप्स

सर्दियों में पर्याप्त पानी पीना, ड्राई फ्रूट्स का सेवन और हल्का मॉइस्चराइजिंग लोशन नियमित लगाना त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है। महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, बल्कि ये सरल घरेलू उपाय आपकी त्वचा को ठंड में भी जवान और दमकती रखने में मदद करेंगे।

ठंडी हवाओं और कम नमी में त्वचा की देखभाल जरूरी है। गुलाब जल, एलोवेरा, शहद, दूध, नींबू, बादाम तेल और मुल्तानी मिट्टी जैसे प्राकृतिक नुस्खों से सर्दियों में भी आपकी त्वचा नर्म, साफ और चमकदार बनी रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...