back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Winter Skin Care: त्वचा की डलनेस और झाइयों से छुटकारा, 2-3 हजार खर्च किए बिना पाएं विंटर ग्लो

सर्दियों में त्वचा की काली पड़ने और डलनेस को रोकने के लिए मॉइस्चराइजिंग, सनस्क्रीन, चेहरे को ढकना और ग्लिसरीन नाइट क्रीम का रोजाना इस्तेमाल जरूरी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है, कई लोगों की त्वचा काली और डल दिखने लगती है। इसका कारण केवल धूप की कमी नहीं बल्कि ठंडी और शुष्क हवा का त्वचा पर असर है। डॉ. चांदनी जैन गुप्ता, त्वचा विशेषज्ञ और सौंदर्य चिकित्सक, एलांटिस हेल्थकेयर, लाजपत नगर, नई दिल्ली के अनुसार, कम तापमान से त्वचा की ऊपरी परत कमजोर हो जाती है और इसमें सूजन आ सकती है। इसे ‘पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन’ कहते हैं। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह जिद्दी झाइयों में बदल सकती है।

सर्दियों में त्वचा काली क्यों होती है?

ठंडी और सूखी हवा त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को कमजोर कर देती है, जिससे जलन और डार्कनेस बढ़ जाती है।

त्वचा में सूजन बढ़ने पर मेलेनिन का उत्पादन ज्यादा होने लगता है, जिससे काले धब्बे बनते हैं।

सर्दियों में त्वचा धीरे-धीरे डेड सेल्स को हटाती है, और जब ये डेड सेल्स सतह पर जमा हो जाते हैं, तो त्वचा बेजान और डार्क दिखने लगती है।

रूखेपन और खुजली के कारण बार-बार चेहरे को रगड़ना हाइपरपिग्मेंटेशन को और बढ़ा सकता है।

सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें?

मॉइस्चराइजिंग जरूरी है: रोजाना मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को नमी से भरपूर रखेगा और उसकी सुरक्षा परत को मजबूत बनाएगा।

धूप से बचाव: सर्दियों में कमजोर धूप भी त्वचा को टैन कर सकती है। हर रोज़ अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन लगाएं, चाहे मौसम बर्फीला ही क्यों न हो।

चेहरे को ढककर रखें: बाहर निकलते समय स्कार्फ, टोपी या ऊनी मास्क का इस्तेमाल करें। यह शुष्क हवा और धूप से त्वचा को सुरक्षित रखता है।

चेहरे पर हाथ न लगाएं: बार-बार चेहरे को छूने या खुजलाने से डार्कनेस बढ़ सकती है। हाइपरपिग्मेंटेशन से बचने के लिए इसे आदत में न डालें।

ग्लिसरीन नाइट क्रीम लगाएं: रात को सोने से पहले ग्लिसरीन, विटामिन-ई, नारियल तेल और गुलाबजल का मिश्रण चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को पोषण देगा, निखार बढ़ाएगा और कालापन कम करेगा।

सर्दियों में त्वचा की सही देखभाल और मॉइस्चराइजिंग से आप झाइयों और डलनेस से फ्री होकर विंटर ग्लो का आनंद ले सकते हैं। यह न केवल त्वचा को स्वस्थ बनाएगा, बल्कि आपको ठंडी हवा में भी चमकता चेहरा देगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...