back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hair Care Tips: सर्दियों में बाल झड़ते हैं? आंवला और नारियल तेल से पाएं असरदार नतीजा

सर्दियों में शुष्क स्कैल्प और कमजोर जड़ों के कारण बाल तेजी से झड़ते हैं। नारियल तेल में आंवला मिलाकर लगाना बालों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो उन्हें मजबूत, घना और चमकदार बनाता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ठंड के मौसम में हवा में नमी कम होने के कारण बाल और स्कैल्प शुष्क हो जाते हैं। रूखी त्वचा बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है, जिससे हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा कम पानी पीना, धूप की कमी और सर्दियों में खानपान में लापरवाही बालों की सेहत को प्रभावित करती है। शरीर में आयरन, प्रोटीन और विटामिन की कमी, खासकर विटामिन-सी, विटामिन-ई और बायोटिन की कमी, बालों की ग्रोथ और मजबूती को नुकसान पहुंचाती है।

गर्म पानी और शैंपू की गलत आदतें

अक्सर लोग सर्दियों में बालों को गर्म पानी से धोते हैं। इससे स्कैल्प का नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। बार-बार शैंपू करना, गीले बालों में कंघी करना और हेयर ड्रायर का अधिक इस्तेमाल भी बाल झड़ने का कारण बनता है। ब्यूटी एक्सपर्ट रिजवाना परवीन बताती हैं कि हफ्ते में दो बार से ज्यादा शैंपू न करें और हल्के गुनगुने पानी से ही बाल धोएं।

नारियल और आंवला तेल से बालों की ताकत बढ़ाएं

रिजवाना परवीन के अनुसार आंवला तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें भरपूर विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं और बालों में प्राकृतिक चमक लाते हैं।

घर पर आंवला तेल बनाने की विधि

आंवला तेल बनाने के लिए 5–6 ताजे आंवले, 250 मिली नारियल या तिल का तेल और एक साफ कांच की बोतल लें। आंवले को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काटें या कद्दूकस करें। कढ़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गरम करें और उसमें आंवला डाल दें। जब आंवला काला पड़ जाए और तेल से खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर तेल को छानकर बोतल में भर लें। यह तेल 2–3 महीने तक सुरक्षित रहता है।

आंवला तेल से मालिश के फायदे

हफ्ते में 2–3 बार आंवला तेल से हल्के हाथों से सिर की मालिश करें। 1–2 घंटे बाद बाल धो लें। नियमित इस्तेमाल से बाल झड़ना कम होते हैं, डैंड्रफ दूर होता है और बाल घने, मजबूत और चमकदार बनते हैं। यह उपाय खासकर सर्दियों में बालों की देखभाल और पोषण के लिए असरदार है।

बालों की प्राकृतिक सेहत बनाए रखें

सर्दियों में सही देखभाल, पौष्टिक आहार और आंवला तेल जैसी घरेलू विधियों का इस्तेमाल करके आप बालों की जड़ों को मजबूत बना सकते हैं। इसके नियमित प्रयोग से हेयर फॉल की समस्या कम होती है, बाल स्वस्थ और खूबसूरत बने रहते हैं, और प्राकृतिक चमक बरकरार रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...