नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अब मानसून का सीजन खत्म होते ही धीरे-धीरे हल्की ठंड शुरू होने लगी है। अक्सर ऐसा होता है कि नहाने के बाद हमारी त्वचा एकदम ड्राई हो जाती है जिसके बाद हम बॉडी लोशन लगते हैं। बॉडी लोशन लगाने का भी कोई फायदा नहीं होता कुछ देर बाद बच्चा सफेद पड़ने लगती है। इसके लिए आपको परमानेंट सॉल्यूशन ट्राई करना चाहिए। आपको नहाने के बाद बॉडी लोशन की जगह त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए तेल की मालिश करनी चाहिए। आपकी त्वचा की ड्राइनेस को दूर करने के लिए कई तरह के तेल काम आ सकते हैं।
आर्गन ऑयल
आपको सर्दियों में नहाने के बाद ड्राई स्किन की प्रॉब्लम हो रही है तो आर्गन ऑयल का इस्तेमाल करें। पानी के तुरंत बाद आपको बॉडी लोशन नहीं बल्कि आर्गन ऑयल से शरीर की मालिश करनी है। इस तरह से आपकी त्वचा हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रहती है। लंबे समय तक स्किन ड्राई नहीं होती है। अर्बन तेल में विटामिन ए और फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा को रूखेपन से बचाते हैं।
बादाम तेल
बादाम का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में नहाने के बाद बॉडी लोशन की जगह आपको बादाम का तेल ही इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपकी त्वचा पर एक औषधि की तरह काम करता है। आम के तेल में विटामिन ए पाया जाता है जो त्वचा की ड्राइनेस को दूर कर देता है। आप नहाने के बाद पूरी बॉडी में बादाम के तेल से मालिश करें। इस तरह से झुरियां और फाइन लाइंस की प्रॉब्लम भी खत्म हो जाती है।
नारियल तेल
सर्दियों के मौसम में नहाने के बाद आपको नारियल तेल लगाना चाहिए। यह बॉडी लोशन का एक बहुत अच्छा रिप्लेसमेंट है। इससे आपको काफी फायदे मिलते हैं आपकी त्वचा सॉफ्ट और हाइड्रेट बनी रहती है। रूखेपन को दूर करने के लिए यह एक बहुत अच्छा ऑप्शन है।





