Skin Infection: जानें क्या है स्केबीज, कैसे करता है लोगों को प्रभावित

स्केबीज को आम बोल-चाल की भाषा में खुजली भी कहा जाता है। मौसम बदलने के साथ ही खाज-खुजली के समस्या से लोग परेशान हो जाते है। खुजली से बहुत सारे लोग पीड़ित है।
File Photo
File Photo

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। स्केबीज को आम बोल-चाल की भाषा में खुजली भी कहा जाता है। मौसम बदलने के साथ ही खाज-खुजली के समस्या से लोग परेशान हो जाते है। खुजली से बहुत सारे लोग पीड़ित है। कभी-कभी इसके बढ़ जाने की वजह से रातों को नींद न आने की समस्या से परेशान हो जाते है। ये बीमारी एक-दूसरे के संपर्क में आने से तेजी से फैलता है।

स्केबीज के कारण

स्केबीज सरकॉप्स स्केबी नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह जीवाणु त्वचा की सतह के नीचे जाता है और बालों या खुजली वाले क्षेत्रों में रहता है। तब इस जीवाणु से किसी प्रकार का रासायनिक तत्व निकलता है। इसे जलाने या मारने से ही नष्ट किया जा सकता है। इससे निकलने वाले रसायनिक तत्व के कारण त्वचा में खुजली आसानी से फैल जाती है और अन्य लोगों को संक्रमित कर सकती है।

खुजली के शुरुआती लक्षण

स्केबीज संक्रमण का सबसे स्पष्ट लक्षण खुजली है। यह खुजली हाथ, पैर और नाक सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों पर दिखाई देती है। खुजली बहुत कष्टप्रद हो सकती है और त्वचा पर धब्बे भी विकसित हो जाते हैं और ये धब्बे संक्रमण को बढ़ाते हैं।

दाने निकलना

खाज संक्रमण का एक अन्य लक्षण त्वचा पर लाल चकत्ते या दाने होते हैं। ये काफी छोटे होते हैं और आसानी से दिखाई नहीं देते है। ये शरीर के कई अंगों में खुजली की समस्या को पैदा कर सकती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in