नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बदलते मौसम और प्रदूषण के बीच चेहरे की चमक खोना आम बात हो गई है। बाजार में मिलने वाले फेसवॉश और क्लींजर जहां केमिकल्स से भरे होते हैं, वहीं घर में मौजूद बेसन आपकी त्वचा को दे सकता है नया लुक अगर आप भी चाहते हैं एक दमकती, साफ-सुथरी और पिंपल-फ्री स्किन, तो आज से ही ‘बेसन स्किन केयर रूटीन’ को अपनाइए।आइए जानते है इसके कारगर उपाय।
बेसन से कैसे पाएं प्राकृतिक निखार जानिए 5 असरदार उपाय
1. गुलाब जल के साथ बेसन – पाएं ताजगी और ग्लो
कैसे करें इस्तेमाल:
1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें।
फायदा: स्किन होगी डीप क्लीन, दिखेगा नैचुरल ग्लो।
2. कच्चे दूध संग बेसन – टैनिंग और दाग-धब्बों का दुश्मन
कैसे करें इस्तेमाल:
2 चम्मच बेसन + 2 चम्मच दूध + चुटकीभर हल्दी।
लगाएं और 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
फायदा: स्किन टोन होगी बेहतर, पुराने दाग भी होंगे हल्के।
3. टमाटर रस के साथ बेसन – पाएं ब्राइट और क्लियर स्किन
कैसे करें इस्तेमाल:
2 चम्मच बेसन + 2-3 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं।
चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10 मिनट बाद धोएं।
फायदा: टैनिंग से मिलेगा छुटकारा, स्किन होगी तरोताजा।
4. दही-बेसन का कमाल – डेड स्किन को कहें अलविदा
कैसे करें इस्तेमाल:
1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर इसे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
फायदा: स्किन होगी हाइड्रेट और सॉफ्ट, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो।
5. शहद और बेसन – पिगमेंटेशन हटाए, सौंदर्य बढ़ाए
कैसे करें इस्तेमाल:
1 चम्मच बेसन + 2 चम्मच शहद + थोड़ा मुल्तानी मिट्टी (यदि चाहें)।
चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें, फिर धो लें।
फायदा: पिंपल्स, दाग और झाइयों में सुधार।
कैसे बनाएं बेसन फेस पैक ज्यादा असरदार?
स्किन टाइप के अनुसार सामग्री मिलाएं।
सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग करें।
पैक लगाने से पहले और बाद में त्वचा की नमी का ध्यान रखें।
संवेदनशील त्वचा पर पैच टेस्ट करना न भूलें।
बेसन न सिर्फ एक बेहतरीन क्लीनज़र है, बल्कि यह आपकी त्वचा की देखभाल का एक भरोसेमंद साथी भी बन सकता है। तो अब महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, जब आपकी खूबसूरती की चाबी आपके रसोई घर में ही मौजूद है।
पैक लगाने से पहले और बाद में त्वचा की नमी का ध्यान रखें।
संवेदनशील त्वचा पर पैच टेस्ट करना न भूलें।
बेसन न सिर्फ एक बेहतरीन क्लीनज़र है, बल्कि यह आपकी त्वचा की देखभाल का एक भरोसेमंद साथी भी बन सकता है। तो अब महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, जब आपकी खूबसूरती की चाबी आपके रसोई घर में ही मौजूद है।





