Beauty Tips: अगर आप भी काले अंडरआर्म्स से हो चुके हैं परेशान, तो अपनाएं ये पैक

गर्मी में लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धूप से बचने के लिए लोग कपड़े से लेकर खाने तक सब कुछ बदल देते हैं। ज्यादातर लोग साल के इस समय बिना बाजू के कपड़े पहनना पसंद करते हैं।
Beauty Tips: अगर आप भी काले अंडरआर्म्स से हो चुके हैं परेशान, तो अपनाएं ये पैक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बढ़ती गर्मी से लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग कपड़े से लेकर खाने तक सब कुछ बदल देते हैं। ज्यादातर लोग साल के इस समय बिना बाजू के कपड़े पहनना पसंद करते हैं, लेकिन अक्सर बहुत से लोग अपनी पसंद की ड्रेस नहीं पहन पाते क्योंकि अंडरआर्म्स काली पड़ जाती है। डार्क अंडरआर्म्स न केवल आत्मविश्वास को कम करते हैं, बल्कि कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बनते हैं। इन उपायों को अपनाकर अंडरआर्म के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं।

बेसन और दही

सामग्री

आधा चम्मच बेसन

आधा चम्मच दही

आधा नींबू का रस

ऐसे बनाएं पैक

सबसे पहले बेसन को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें दही डाल दें। फिर आधे नींबू का रस मिलाएं और तीनों को अच्छे से मिक्स करें। इसको फिर अंडर आर्म्स पर अच्छे से लगाएं। फिर जब सूख जाएं तो हल्के हाथों से रब करते हुए छुड़ा ले।

बेसन और बेकिंग सोडा

सामग्री

एक चम्मच बेकिंग पाउडर

एक चुटकी हल्दी पाउडर

नींबू के रस की कुछ बूंदें

ऐसे बनाएं पैक

इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। फिर पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए अंडरआर्म्स पर लगा रहने दें। इसके बाद रब करते हुए साफ कर लें और ठंडे पानी से धो दें।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in