back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाल बहुत ज्यादा रुखे और बेजान हो गए हैं तो इस पत्ती के पानी से कर लीजिए हेयरवॉश, चमकदार और मुलायम हो जाएंगे.

Hair care tips : इसका पानी रुखे बालों में तो नमी लाएगा ही साथ ही उन्हें झड़ने और टूटने से भी रोकेगा। इससे बालों का सफेद होना भी रोकता हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रुखे और बेजान नजर आने लगे हैं तो फिर आप महंगे कंडीशनर की बजाए कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाना शुरू कर दीजिए। ये आपके बालों को अच्छा पोषण देंगे। यहां पर चाय की पत्ती के बारे में बात करने वाले हैं। इसका पानी रुखे बालों में तो नमी लाएगा ही साथ ही उन्हें झड़ने और टूटने से भी रोकेगा। इससे बालों का सफेद होना भी रोकता हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे इसके पानी का इस्तेमाल बालों में करना हैं।

कैसे लगाएं बालों में 

● बस आपको चाय की पत्ती को पानी में उबालना हैं फिर उसे छानकर रख लें और उसमें एलोवेरा जैल मिला लें। इसके बाद आप इस पानी से अपने पूरे बाल को गीला कर लीजिए। आधा घंटा इस पानी को लगा रहना दीजिए फिर साफ पानी से सिर को धो लीजिए। 

● इसके अलावा आप चाय के पानी में कॉफी पाउडर मिलाकर बालों में लगा सकती हैं। यह भी आपके सफेद बालों को काला करने का काम करेगा। इससे आपके बालों की खूबसूरती चार गुना बढ़ जाएगी।

अन्य उपाय

● बालों को हेल्दी रखने के लिए आप हर सप्ताह गुनगुने तेल की मालिश करें। इससे आपके बालों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा। यह बालों को घना लंबा और मजबूत बनाएगा। इसके अलावा आप बालों में हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे बनाना मास्क, मुल्तानी मिट्टी का मास्क।

● अगर आप अपने बालों को काला करना चाहते हैं तो फिर अखरोट को पानी में उबालकर उसको हेयर में अप्लाई करें। यह नेचुरल डाई का काम करेगा। इसके नुकसान भी कुछ नहीं होंगे। कॉफी भी आपके बालों को काला करने के लिए बेस्ट रेमेडी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पार्लर जैसा गुलाबी निखार अब घर पर! चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए अपनी डेली रूटीन में शामिल करें ये चीजें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, मुलायम और हल्के गुलाबी निखार से दमकता नजर आए। लेकिन रोजाना साधारण साबुन...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...