back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेहरे को दूध जैसा गोरा बनाने के लिए दूध का 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, चमकने लगेगा चेहरा

कच्चा दूध ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि यह स्किन को भी कई तरीकों से फायदा पहुंचता है। अगर आप दूध जैसा सफेद निखार चाहते हैं तो आप दूध में इन चीजों का इस्तेमाल करें आपका चेहरा खिल उठेगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: दूध का सेवन सेहत के लिए तो फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि  इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध का इस्तेमाल चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। जी हां दूध का प्रयोग कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। इसमें पोटेशियम कैल्शियम ,मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।  जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।  दूध त्वचा की गहराई के अंदर जाकर उसे साफ करने में मदद करता है। साथ ही  कील मुंहासे को जड़ से खत्म करता है। और चेहरे की रंगत को बदलकर देता है।  अगर आप दूध जैसा निखार पाना चाहते हैं तो आपको दूध में इन पांच चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे आपका चेहरा कुछ दिनों में चमकने लगेगा।

दूध और ओट्स

चेहरे की त्वचा के लिए दूध काफी लाभदायक है। क्योंकि दूध  स्किन को मॉइश्चराइजर करके हेल्दी बनाता है। वहीं  ओट्स की मदद से चेहरे की स्क्रबिंग करके आप ग्लो पा सकते है। दूध और ओट्स का मिश्रण चेहरे की  डेड स्किन सेल्स और गंदगी हट जाती है। इस घरेलू उपाय को अपनाने के बाद आप चेहरे को एक नेचुरल ग्लो दे पाएंगे। क्योंकि दूध और ओट्स का मिश्रण बहुत ही लाभदायक माना गया है। 

दूध और शहद

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कच्चा दूध और शहद का मिश्रण काफी लाभदायक होता है। आप दूध और शहद को मिलाकर  इसका फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच कच्चा दूध दो चम्मच शहद लेना है फिर इसमें एक चम्मच नींबू रस डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेना है और इसका फेक तैयार करने के बाद चेहरे पर लगा लेना है। इसे करीब  10 से 15 मिनट लगे रहने के बाद साफ पानी से धो लेना है। ऐसा सफ्ताह में 5 दिन करना है। आपका चेहरा चमक उठेगा।

दूध और बेसन

वैसे खाली बेसन के फेस पैक से आप स्किन को खूबसूरत बना सकते हैं लेकिन अगर आप इसमें कच्चा दूध मिलाते हैं तो चार चांद लग जाते हैं।  कच्चे दूध और बेसन से बना यह फेस पैक स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह स्किन के दाग धब्बों और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार है।  इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी  में दो चम्मच कच्चा दूध और एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच बेसन लेकर  अच्छी तरह मिला ले l  इस फेस पैक को लगा लें। लगभग 30 मिनट के बाद इसे धुल लें। आपको रिजल्ट जरूर दिखेगा।

दूध और हल्दी

हल्दी स्किन  के लिए लाभदायक होती है। इसमें पाए जाने वाले  एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को बैक्टीरिया से बचाने और निखारने में मदद करते हैं। अगर आप दूध और हल्दी का फेस पैक चेहरे पर लगाएं तो आपका चेहरा चमक उठेगा।  इस पैक  को बनाने के लिए दो चम्मच कच्चा दूध और उसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है। इसके बाद चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगाकर छोड़ देंना है।  ऐसा हफ्ते में तीन से चार बार करें। आपको लाभ मिलेगा। 

दूध और  टमाटर

आप सोच रहे होंगे कि भला दूध और टमाटर का मिश्रण कैसे चेहरे की रंगत बदल सकता है। लेकिन यह सच है। कच्चे दूध में टमाटर का रस मिलाकर बेहतरीन फेस पैक बनाकर तैयार कर लीजिए।  इसके बाद चेहरे पर लगा लीजिए। क्योंकि यह मिश्रण स्किन  पर एक्सफोलिएट की तरह असर दिखाता है। करीब  20 मिनट तक लगा रहने दे। इसके बाद साफ  पानी से धो लें। आपके चेहरे में निखार आना शुरू हो जाएगा। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...