back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care: अंडे के छिलके को फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, पाएं बेदाग निखरा हुआ चेहरा

अंडे के छिलके का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह सुखा लेना बहुत जरूरी है, अंडे को फोड़ने के बाद छिलके को धूप में सुखा लें उसके बाद इसे पीसकर पाउडर बना लें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अंडा सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं यह आपके रूप को निखारने में भी मदद करता है। अंडा का सफेद हिस्सा हो या फिर उसकी जर्दी, दोनों ही सेहत, बाल और स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। पर क्या आपने कभी अंडे के छिलके से रूप निखारने की बात सुनी है? जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। अंडे के छिलके का इस्तेमाल करते आप स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अंडे का छिलका स्किन में नैचुरल तरीके से निखार लाने के साथ-साथ पिंपल हटाने में मदद करता है। अंडे के छिलके का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह सुखा लेना बहुत जरूरी है। अंडे को फोड़ने के बाद छिलके को धूप में सुखा लें उसके बाद इसे पीसकर पाउडर बना लें। जानिए कैसे चेहरे पर करें इसका इस्तेमाल। 

Skin Care Untitled_design___2023_07_18T111454_395.png

सामग्री

  • एक चम्मच शहद

  • एक चम्मच दूध

  • गुलाब जल

  • आधा चम्मच बेसन

  • 1 चम्मच गेंदे के फूल का रस

  • अंडे के छिलके का पाउडर

  • अंडे का सफेद भाग

Skin Care Untitled_design___2023_07_18T112349_328.png

ऐसे बनाएं फेस पैक

सबसे पहले एक बाउल में अंडे को सफेद भाग निकालकर रख लें। इसके बाद इसे तब तक फेंटें जब तक कि इसमें थोड़ी सी ‘फोम’ यानी झाग न बन जाए। अब एक दूसरे बाउल में एक चम्मच अंडे के छिलके का पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल डालकर मिक्स करें। इसके बाद इसमें शहद, दूध और बेसन और अंडे का सफेद भाग डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

Skin Care Untitled_design___2023_07_18T112833_351.png

अंत में गेंदे के फूल का रस डालकर फिर से मिला लें। अब इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अंडे के इस फेसपैक को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। अच्छी तरह से सुख जाने के बाद हल्का गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉश्चराइजर लगा लें। इस पैक को सप्ताह में 1-2 बार जरूर लगाएं। इससे आपकी स्किन हमेशा जवां रहेगी।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सब्जियों से चमकेगा आपका चेहरा, घर पर ही पाएं चमकती और स्वस्थ त्वचा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के समय में बाजार में स्किन केयर के लिए ढेरों महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन असली खूबसूरती...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...