Beauty Tips: अंडे के इस्तेमाल से चेहरे पर आएगा निखार, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

अंडा सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए कई लोग बालों की समस्या से निजात पाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
Egg Face Pack
Egg Face Pack

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अंडे में कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। ये हमारे स्वास्थ के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। बहुत से लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं,, क्योंकि यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। अंडा सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए कई लोग बालों की समस्या से निजात पाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे सिर्फ आपकी सेहत और बालों के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

अंडे के इस्तेमाल से सिर्फ एक नहीं बल्कि कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है। अगर आप ब्लैकहेड्स, तैलीय त्वचा और त्वचा की अन्य समस्याओं से पीड़ित हैं, तो आप अंडे के इस्तेमाल से इन चीजों से छुटकारा पा सकते है।

अंडे और खीरा से बना फेस पैक

सामग्री

एक चम्मच शहद

एक चम्मच खीरे का रस

एक चम्मच दही

एक अंडा

ऐसे बनाएं फेस पैक

अगर आपकी संवेदनशील त्वचा है, तो यह फेस पैक आपके काम आएगा। इसके लिए एक कटोरी अंडे का सफेद भाग, शहद, खीरे का रस और दही मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। 15 मिनट बाद अपने फेस को को साफ पानी से धो लें। इस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा में निखार आएगा और आप ठंडक महसूस करेंगी।

अंडे और नींबू फेस पैक

सामग्री

प्रोटीन

आधा चम्मच शहद

1 छोटा चम्मच नींबू का रस

अंडे का सफेद भाग

ऐसे बनाएं फेस मास्क

अंडे का सफेद भाग, शहद और नींबू के रस को मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना ले। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट कर सूखने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे पर निखार आ जाता है।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in