back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Desi Ghee for Skin: चेहरे पर देसी घी लगाने से दूर होंगे दाग धब्बे, निखार के लिए जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

Desi Ghee for Skin: रोटी पर घी लगाकर आपने कई बार खाया होगा लेकिन आज हम बताने वाले हैं घी से चेहरे पर निखार लाने के तरीके

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देसी घी को लोग रोटी, सब्जी और दाल में डालकर खूब चाव से खाते हैं। बचपन से ही घरवाले घी खाने पर जोर देने लगते हैं। हेल्दी फैट्स और पोषक तत्वों से भरपूर देसी घी चेहरे पर निखार लाने में भी कारगर साबित होता है। आयुर्वेद में भी घी के फायदों का जिक्र है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन D, विटामिन E, विटामिन B12 और विटामिन A से भरपूर देसी घी चेहरे के दाग धब्बे भी कम करता है। आइए जानते हैं घी को चेहरे पर इस्तेमाल करने का सही तरीका, जिससे आपका चेहरा निखर जाएगा।

Desi Ghee for Skin Untitled_design___2023_07_15T125728_191.png

देसी घी को चेहरे पर कैसे लगाएं?

हल्दी और देसी घी का पैक

दाग-धब्बे कम करने के लिए घी के साथ हल्दी, बेसन मिलाकर लगाना चाहिए। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच घी और 1 चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धोएं।

Desi Ghee for Skin Untitled_design___2023_07_15T125741_925.png

घी और केसर का पैक

घी और केसर को साथ में मिलाकर लगाने से चेहरे में चमक और कसावट आती है। इसके लिए आप आधा चम्मच देसी घी में केसर के 4 से 5 धागे मिलाएं। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर मलते हुए लगाएं। इस पैक से चेहरे पर निखार आता है।

Desi Ghee for Skin Untitled_design___2023_07_15T125752_476.png

घी और मसूर दाल पैक

मसूर की दाल और घी को साथ में लगाने से स्किन ग्लो करती है और दाग धब्बे भी कम होते हैं। इसके लिए आप 3 चम्मच मसूर की दाल को 2 घंटे के लिए भिगोएं और फिर इसे पीस लें। दाल के पेस्ट में आधा चम्मच घी मिलाकर पैक तैयार करें। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर रगड़ते हुए साफ पानी से चेहरा धोंएं। मसूर की दाल और घी के इस पैक को गर्दन और हाथों पर भी लगा सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सब्जियों से चमकेगा आपका चेहरा, घर पर ही पाएं चमकती और स्वस्थ त्वचा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के समय में बाजार में स्किन केयर के लिए ढेरों महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन असली खूबसूरती...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...