चेहरे की खूबसूरती पर दाग लगा रहे है अनचाहे तिल, तो इन तरीकों से हटाएं

आमतौर पर तिल शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं लेकिन चेहरे और हाथ पर अधिक उभरे हुए नजर आते हैं। इन तिलों से कई बार चेहरा खराब दिखने लगता है। 
Beauty Tips
Beauty Tips Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: कहते हैं तिल यानी मस्से किसी भी चेहरे पर सुंदरता की निशानी होती है। कई लोग यह भी कहते हैं कि सुंदर चेहरे पर तिल सुंदरता को में चार चांद लगा देते हैं।  लेकिन कई बार यह भी देखा गया है कि चेहरे पर अधिक तिल से चेहरा खराब और भद्दा दिखने लगता है। जिसकी वजह से खूबसूरती पर दाग लग जाता है। अगर ऐसे में आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और आप भी अनचाहे तेल से परेशान हैं।  और इससे निजात पाना चाहते हैं।  तो आप बिना लेजर सर्जरी और बिना दवाई मेडिसिन का उपयोग किए ,  आप घरेलू उपाय से इन तिलों को हटा सकते हैं।

नारियल तेल

तिल को साफ करने के लिए तिल वाली जगह पर हर दिन नारियल का तेल लगाने का उपाय कर सकते है।  कुछ दिन नियमित रूप से दोहराने से तिल हल्के होने लगेंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।  तिल हटाने का यह उपाय धीरे-धीरे काम करता है।  इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

लहसुन

अनचाहे तिल को हटाने के लिए आप गार्लिक का उपयोग कर सकते हैं।  लहसुन की कुछ कलियों को अच्छी तरह बारीक पीस ले। इस पेस्ट को तिल पर लगाकर पट्टी बांधकर ढक ले।  रात भर के लिए छोड़ दे । सुबह चेहरा साफ कर लीजिए। तिल गायब हो जाएंगे।

अरंडी का तेल और बेकिंग सोडा

अरंडी का तेल में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।  जो तिल को हटाने सहित त्वचा में कई समस्याओं को हल करने में मदद करता है।  अगर आप अरंडी के तेल में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला है और इसको अपने चेहरे पर या तिल वाली जगह पर लगाएं।  यह तिल को हटाने में मदद करता है। साथ ही निशान भी नहीं छोड़ता।

सेब का सिरका

रोजाना रात को सोते समय मुंह धोने के बाद सब के सिरके को हुई में भिगोकर तिल पर हल्के से लगाए।  कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करें सुबह उठकर मुंह धो ले। इससे तिल का रंग हल्का पड़ने लगेगा।  और धीरे-धीरे तिल गायब हो जाएंगे।

अनानास का रस

तिल को हटाने के लिए आप अनानास का रस का प्रयोग कर सकते हैं। इसके रस में एंजाइम्स और साइकाइट्रिक के एसिड पाया जाता है।  जो तिल की समस्या से निजात  दिलाने में मददगार है।  इसके रस को प्रभावित हिस्से पर हुई की मदद से लगाए।  कुछ देर के लिए छोड़ दे।  ऐसा कई दिन तक करें लाभ मिलेगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in