back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मानसून में उलझे बालों को स्मूथ एंड सिल्की बनाने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय

मानसून में बालों की केयर करना बहुत कठिन काम होता है, मौसम में नमी के चलते बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, ऐसे में उलझे हुए बाल आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मानसून में बालों की करना बहुत कठिन काम होता है, मौसम में नमी के चलते बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में उलझे हुए बाल आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते है, आमतौर पर बालों में ये समस्या मॉइश्चर की कमी के चलते होती है। मानसून में बालों की इस समस्याओं के लिए आपके हेयर टेक्सचर और मौसम जैसे फैक्टर्स को जिम्मेदार माना है। इस मौसम में ह्यूमिडिटी के चलते आपके बाल ज्यादा रूखे व उलझ जाते हैं। वैसे तो बारिश के मौसम में हर किसी को इन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिससे बचने आप हेयर केयर के लिए होम रेमेडीज अपना सकते है। 

बता दे, मानसून में बालों की इस समस्याओं के लिए आपके हेयर टेक्सचर और मौसम जैसे फैक्टर्स को जिम्मेदार माना जाता है, आसान उपायों से रूखे और उलझे बालों को बनाए हेल्दी जिनके बाल घुंघराले और वेवी हैं, उनके लिए ये मौसम परेशानी बढ़ा देता है। अगर आप भी अपने रूखे और उलझने वाले बालों से परेशान है तो आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें ठीक कर सकते हैं। आज हम बात कर रहे हैं हेयर केयर के लिए होम रेमेडीज के बारे में । 

रूखे, उलझे बालों के लिए घरेलू उपाय

1. एवोकाडो हेयर मास्क-

अपने बालों को मजबूत बनाने आप एवोकाडो है, मास्क की मदद ले सकते है ये आपके बालों के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग का काम करता है। इसे बनाने के लिए आधा छिला हुआ एवोकाडो, आधा चम्मच शहद, एक पूरा अंडा और चंद बूंद मेहंदी का तेल साथ में मिला लें। अब इससे बालों में लगाएं 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 

2. डीप कंडीशनिंग से मिलेगी मदद-

मौसम में बढ़ती नमी के चलते घुंघराले बालों की समस्या होती है, हफ्ते में एक बार या 3 दिन के गैप में एक बार डीप कंडीशनिंग करने से बालों में नमी वापस लाई जा सकती है। अलग-अलग प्रकार के बालों के कई डीप कंडिशनर उपलब्ध हैं। 

3. हेयर डिटॉक्स करें-

कैल्प का जमा होना भी उलझे बालों और बालों के रूखेपन का एक बड़ा कारण हो सकता है, इससे निजात पाने के लिए घर का एक साधारण उपाय आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए 1 से 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर या नींबू का रस और दो कप गरम पानी लें। दोनों को मिलाएं फिर अपने गीले बालों में लगाएं। फिर शैम्पू करें। 

4.बालों के बांड्स की री-बिल्डिंग

कई बार हेयर कलर और हीट स्टाइलिंग बालों के खराब होने और उलझने की वजह बन जाते है, इसलिए बालों के ब्रांड का पुनर्निर्माण करना जरूरी है। ऐसे में वह प्रोडक्ट इस्तेमाल करें जो आपके बालों को रिपेयर करने में मदद कर सकते है। इसके लिए सबसे जरूरी है आप सोते वक्त सैटीन के कवर का उपयोग करें। तो आपके बालों में नमी बनाए रखने में मदद करेगी। जब उलझे और फ्रिजी हेयर की बात होती है तो रेशम के तकिए बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखे जाते हैं। 

5.प्राकृतिक Humectants से बालों को हाइड्रेट रखें-

पर्याप्त नमी और हाइड्रेशन से बालों का रूखापन कम किया जा सकता है, शहद, एलोवेरा ग्लिसरीन, शिया बटर जैसें नेचुरल ह्यूमेक्टेंट्स आपके बालों के ड्राइनेस को दूर करने में मदद करते है। बालों में इन चीजों को लगाने से बाल स्मूथ और शाइनी बनते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...