दिवाली में इंस्टैंट पाना चाहते है निखार तो हल्दी बेसन की लें सकते है मदद, आपका चेहरा खिल उठेगा

Diwali 2023: अगर आप दिवाली में खुद खुबसूरत दिखना  चाहते हैं तो आप पार्लर जाने की बजाय घर पर ही बेसन हल्दी की मदद से चेहरे पर निखार ला सकते है। 
Diwali Instant Glow
Diwali Instant GlowSocial Media

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: दिवाली का त्योहार आते ही खुशियों का अहसास होने लगता है। लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। घर की साफ सफाई से लेकर  घर की  सजावट के चलते हम खुद को हम खुद की देखभाल करना भूल जाते हैं। वैसे लड़के हो या लड़कियां त्यौहार के मौके पर सभी खूबसूरत  दिखना चाहते हैं। इसलिए वो पहले से ही  कपड़े से लेकर ज्वेलरी की खरीदारी तो कर लेते है। लेकिन चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए उनसे चूक हो जाती है। इसके लिए लड़के और  लड़कियां जल्दी जल्दी पार्लर चले जाते है। जहां केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बावजूद भी उनके चेहरे पर कुछ खास ग्लो नहीं नजर आता। ऊपर से स्किन भी टाइट लगने लगती है। ऐसे में आप घर पर ही रहते हुए चेहरे को  खूबसूरत और ग्लोइंग बना सकते है। इसके लिए आपको सिर्फ हल्दी और बेसन का इस्तेमाल करना होगा। तो चलिए जानते है आप हल्दी और बेसन को किन किन रूपों में इस्तेमाल करके चेहरे को खूबसूरत बना सकते है।  

हल्दी  - बेसन का लगाएं फेस पैक

अगर आपको टैनिंग की समस्या है। साथ ही आप तुरंत निखार पाना चाहते है तो आप सिर्फ हल्दी और बेसन का फेस पैक बना लीजिए।  हल्दी और बेसन दोनों ही त्वचा के लिए संजीवनी की तरह है।  हल्दी और बेसन के लगाने  से चेहरा साफ और चिकना होता है।  इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर दो चम्मच बेसन और एक कप दूध या पानी के साथ इसका पेस्ट बना ले। अब इसे चेहरे पर लगा लें। करीब 30 मिनट बाद साफ पानी से धुल लें। आपको इंस्टैंट खूबसूरती मिल जाएगी।

हल्दी ,बेसन और दही 

बेसन और हल्दी में  अगर आप थोड़ा सा दही मिला दें तो एक खास तरह का उबटन तैयार हो जाएगा।  उबटन बनाने के लिए सबसे पहले बेसन हल्दी और दही को एक कटोरी  में डाल लें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस उबटन को चेहरे और गर्दन पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ना शुरू कर दें।  इसके बाद इस उबटन को 15 मिनट तक चेहरे और गर्दन पर लगाकर छोड़ दें। कुछ  समय बाद चेहरे को पानी से धो ले। चेहरा चमकने लगेगा।

हल्दी बेसन और नींबू

हल्दी और  बेसन के मिश्रण में अगर आप नींबू की कुछ बूंदे मिलाते है तो ये मिश्रण काफी स्ट्रॉन्ग हो जाता है। इस मिश्रण के फेस पैक की तरह बनाकर आप रात के समय चेहरे पर लगा लें। इसके बाद आप सुबह धुल सकते हैं या फिर रात को ही दो घंटे बाद साफ पानी से धुल लें। आपका चेहरे चमकने लगेगा।

बेसन हल्दी और चंदन पाउडर

दिवाली में खूबसूरत दिखने के लिए आप बेसन और  हल्दी के साथ चंदन पाउडर का भी इस्तेमाल करके फेस पैक तैयार कर सकते हैं।  इस फेस पैक को आप किसी भी समय चेहरे पर लगाकर तकरीबन 40 मिनट तक लगा रहने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। आपका चेहरा खिल उठेगा। 

Related Stories

No stories found.