back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सर्दियों में फैल जाता है आंखों का काजल? इस तरह बनाएं लॉन्ग लास्टिंग

सर्दियों के मौसम में मेकअप फैलने लग जाता है। मेकअप में काजल एक बहुत ही इंपॉर्टेंट हिस्सा है जो फैल जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सर्दियों के मौसम में मेकअप कर रही है तो काजल को लेकर कुछ टिप्स जान लीजिए। अधिक नमी की वजह से अगर आपका काजल भी फैल जाता है तो यह आपके काम आएंगे। अक्सर लड़कियों की यह शिकायत सामने आती है कि काजल बहुत जल्द ही अपनी जगह से हटकर पूरे आंख को काला कर देता है। सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं की वजह से काजल सही तरीके से आंख पर नहीं लग पाता है। वजह से आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। अपने काजल को समज प्रूफ और लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो कर लीजिए।

सही काजल 

मार्केट में आजकल कई तरह के काजल मिल रहे हैं आपको वाटरप्रूफ काजल खरीदना चाहिए। इस तरह से आपका काजल आंखों से नहीं हटेगा और लंबे समय तक टिका रहेगा। इसके अलावा यह काजल आपकी आंखों को जेड ब्लैक लुक भी देता है जो काफी अट्रैक्टिव लगता है।

प्राइमर 

आपको काजल लगाने से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए इसके बाद फाउंडेशन लगा लीजिए। जब आपका एक परफेक्ट मेकअप बेस तैयार हो जाता है, तो काजल नहीं फैलता है। इस तरह से आपका काजल लोंग लास्टिंग आंखों में बना रहता है।

पाउडर

आपको अपनी आंखों पर काजल लगाने के बाद लूज पाउडर लगाना चाहिए। यह तेल को सोख लेता है और काजल को लंबे समय तक आंखों में टिकने में मदद करता है। इस तरह से आपका काजल लंबे समय तक आंखों में बना रहता है। 

सही तरीका

काजल को लगाने का सही तरीका यह होता है कि आप पेंसिल या ब्रश की मदद से इसे अपनी आंखों में लगाएं। अगर आपके पेंसिल का इस्तेमाल करती हैं तो हलके हाथों से लगाना चाहिए। आपको अपनी आंखों की वाटर लाइन तक ही एक मोती लाइन बनानी है जो आंखों को अट्रैक्टिव दिखाए।

मेकअप सेटिंग स्प्रे 

मेकअप सेटिंग स्प्रे की मदद से आप अपने मेकअप को लॉक कर सकती हैं जिससे कि सर्दियों की नमी की वजह से यह बिल्कुल भी अपनी जगह से नहीं हिलेगा। मेकअप सेटिंग स्प्रे लगाने से काजल बिल्कुल भी नहीं फैलता है और लंबे समय तक आंखों में लगा रहता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...