back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: गर्मियों में इन चार तेलों का बालों में करें इस्तेमाल, होगा जबरदस्त फायदा

गर्मियों में बालों को स्वस्थ रखने के लिए लोग तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इस मौसम में स्वस्थ बाल पाने के लिए लोग कई तरीके के तेलों की मालिश करते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में बालों को स्वस्थ रखने के लिए लोग तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इस मौसम में स्वस्थ बाल पाने के लिए लोग कई तरीके के तेलों की मालिश करते हैं। इससे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद मिलती है।

मालिश करने से बाल रहते हैं स्वस्थ

ऐसे में आप इस मौसम में अपने सिर की तेल से मालिश करके बालों को स्वस्थ रख सकते हैं। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा और बाल पहले से ज्यादा लंबे, घने और मजबूत होंगे, तो चलिए बताते हैं कि इन तेलों के इस्तेमाल से आप भी बना सकते हैं अपने बालों को लंबे और घने।

नारियल का तेल

नारियल का तेल बालों को अंदर से पोषण देता है। गर्मी में बालों को स्वस्थ रखने के लिए ये तेल काफी फायदेमंद है। बालों को मॉइस्चराइज़ करने के लिए इस तेल को अपने स्कैल्प पर मालिश करें। नारियल का तेल बालों को हानिकारक यूवी किरणों से भी बचाता है।

आर्गनिक तेल

आर्गनिक तेल हल्का होता है। गर्मियों में भी इसका इस्तेमाल करना काफी अच्छा होता है। ये विटामिन ई और फैटी एसिड से भरपूर होता हैं। साथ ही बालों को पोषण देने का काम करता है। इस तेल के इस्तेमाल से बाल चमकदार और घने होते हैं।

जोजोबा तेल

यदि आप गर्मी के दिनों में हेयर फॉल की समस्या से परेशान है, तो जोजोबा तेल से अपने बालों की मालिश करें। ये बालों को मजबूत, घना और स्वस्थ रखता है।

बादाम तेल

बादाम का तेल विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। इसमें बालों को मजबूत करने वाले तत्व प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक और मैंगनीज होते हैं। यह तेल बालों को पोषण देने के साथ ही ड्राई हेयर को दूर करने का काम करता है। अगर आपके भी बाल टूटते हैं तो इस तेल से सिर की मालिश करें।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵