सफेद बालों को सिर्फ 30 मिनट में काला करता है ये चामकारिक पाउडर

क्या युवा अवस्था में आपके सिर में भी काले बालों से ज्यादा सफेद बाल नजर आते है। तो घबराने की जरूरत नहीं है। एक चमत्कारिक पाउडर सब दूर कर देगा।
White Hair Solution
White Hair Solution

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: एक वक्त था जब 50 की उम्र के बाद लोगों के बाल सफेद होना शुरू होते थे। लेकिन आज के दौर में तो 25 साल की युवा जेनरेशन के बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं। और ऐसे में हर 15 दिन में केमिकल युक्त कलर डाई लगाकर सफेद बालों को छुपाना पड़ता है। यह बात सच है कि सफेद बालों को छिपाने के लिए हम मार्केट में केमिकल युक्त डाई का इस्तेमाल करते हैं। ये कुछ दिनों के लिए बालों को काला तो कर देते हैं। लेकिन आने वाले समय में बालों को खराब भी कर देते हैं। लेकिन वहीं कई ऐसे महिलाएं हैं जो केमिकल युक्त डाई नहीं करती । वो मेंहदी का उपयोग कर सफेद बालों को छुपाती है। आज हम आपको एक ऐसी प्राकृतिक डाई के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके सफेद बालों को छुपाने के साथ बालों को सिल्की और चमकदार भी बनाएगी।

हम जिस पाउडर की बात कर रहे हैं। वो इंडिगो पाउडर है। जो बालों को तेजी से काला करता है। आइए जानते है इसके बारे में...

Indigo Powder क्या होता है

दोस्तों इंडिगो पाउडर इंडिगो की पत्तियों से प्राप्त होने वाला पाउडर है। इसके अंदर ग्लाइकोसाइड नामक एक कंपाउंड होता है। यह अपने बेस्ट कालरिंग इफेक्ट के लिए जाना जाता है। इस डाई को तैयार करने के लिए पहले इंडिगो की पत्तियों को पानी में भिगोया जाता है। इसके बाद यह फर्मेट होती है। इसके बाद उससे व्हाइट इंडिगो रिलीज होने लगता है। जो ऑक्सीडाइज होने पर गहरे नीले रंग की डाई तैयार करने लगता है।

क्या है इसके फायदे

यह बहुत ही नेचुरल हेयर डाई है। इसमें एक भी केमिकल नही होता। इसके उपयोग के कुछ ही देर बाद ये बालों को तेजी से काला करने लगता है। इसकी खासियत यह है कि बालों को काले करने के साथ साथ यह उन्हे मुलायम और चमकदार भी बनाता है। जड़ों तक जाकर यह पाउडर बालों को मजबूत भी करता है। अच्छी बात यह है कि यह सभी प्रकार के बालों के लिए सुरक्षित है। बालों के टूटने और झड़ने का डर खत्म हो जाता है। आप इसे लगाने से पहले एक कटोरी पानी में लगभग 20 मिनट तक फूलने दें। अगर पानी थोड़ा गर्म होगा तो थोड़ा और सही माना जाता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in