back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2 मिनट की इस रूटीन से स्किन दिखेगी 5 साल तक जवान, बिना मेकअप मिलेगा नैचुरल ग्लो

सिर्फ 2 मिनट की रोज़ाना स्किनकेयर रूटीन अपनाकर बिना मेकअप त्वचा को 5 साल तक जवान और ग्लोइंग रखा जा सकता है।इसमें फेस क्लीनिंग, हल्की मसाज, मॉइस्चराइजिंग और आई केयर शामिल हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। खूबसूरत और जवान दिखने की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन केयर के लिए वक्त निकालना हर किसी के बस की बात नहीं। मगर अब चिंता की जरूरत नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ 2 मिनट की एक आसान स्किनकेयर रूटीन को अपनाकर आप अपनी स्किन को 5 साल तक जवान और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं और वो भी बिना किसी महंगे प्रोडक्ट या ब्यूटी ट्रीटमेंट के आइए जानते है उन टिप्स के बारे में। 

 चेहरे की सफाई से करें दिन की शुरुआत

दिनभर धूल, पसीना और मेकअप स्किन को डल बना देते हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है — चेहरे की सही सफाई। सुबह या रात सोने से पहले माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं और गुनगुने पानी से क्लीन करें। इससे पोर्स खुलते हैं और स्किन को सांस लेने का मौका मिलता है।

 हल्की मसाज से मिलेगा नैचुरल ग्लो

जानकारों की मानें तो सिर्फ 30 सेकंड की फेस मसाज से भी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। उंगलियों से माथे, गाल और जबड़े पर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। इससे न सिर्फ चेहरा तरोताजा लगता है, बल्कि स्किन की उम्र भी थमती है।

 मॉइस्चराइजिंग से स्किन को दें ज़रूरी नमी

चेहरे की सफाई के बाद मॉइस्चराइज़र लगाना न भूलें। इससे स्किन में हाइड्रेशन बना रहता है और ड्रायनेस से राहत मिलती है। अगर सुबह का समय है तो SPF वाला मॉइस्चराइज़र चुनें, जिससे सूरज की किरणों से स्किन को सुरक्षा मिले।

 आंखों के नीचे की नाज़ुक त्वचा का रखें खास ख्याल

आंखों के नीचे की स्किन बेहद संवेदनशील होती है। यहां हल्के हाथों से आई क्रीम लगाएं, खासतौर पर रिंग फिंगर का इस्तेमाल करें। यह डार्क सर्कल और सूजन को कम करता है और आंखों को देता है यंग लुक।

 रोजाना करें फॉलो, नतीजे खुद दिखेंगे

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह रूटीन तभी असर दिखाएगा जब इसे नियमित रूप से हर दिन फॉलो किया जाए। सिर्फ 2 मिनट की यह आदत लंबे समय में आपकी त्वचा को न केवल यंग बनाए रखेगी, बल्कि नैचुरल ब्राइटनेस भी लौटाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵