नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुंदर चेहरा किसे अच्छा नही लगता, हम में से ज्यादातर लोग ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पाने ना जानें कितने प्रकार के केमिकल वाले प्रोडक्ट ट्राई करते रहते है। लेकिन उनके यूज से हमारी स्किन ड्राई और रफ हो जाती है। आज इसी कड़ी में लाए है डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आकृति के बताऐ ये पांच खाने की आदतों के बारें में जिनसे बिना किसी ब्यूटी प्रोडक्ट्स के आपके चेहरे पर आएगा निखार। आइए जानते है वो फूड हैबिट।
कॉस्मेटिक डॉक्टर की बताई इन आदतों के बारे में
हम अक्सर चेहरे पर निखार लाने एक्ने और पिंपल्स से छुटकारा पाने कुछ न कुछ लगाते रहते है फिर वो मार्केट बेस्ड क्रीम हो या घरेलू नुस्खें लेकिन उनका असर देरी से देखने को मिलता है। जो कई लोगों के लिए चिंता का विषय हो जाता है। इसलिए आज हम आपको कॉस्मेटिक डॉक्टर आकृति गुप्ता की बताई इन आदतों के बारे में बता रहे है।
दही खाने से होती त्वचा साफ
डॉक्टर आकृति के अनुसार, चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने आप अपने खान-पान में दही को जरूर शामिल करें, क्योंकि, स्किन हो या बाल पूरे शरीर का रास्ता पेट से जुड़ा होता है इसलिए चेहरे से जुड़ी समस्याओं के लिए पेट ही जिम्मेदार होता है अगर आपका पेट खराब होगा तो इसका सीधा असर आपके चेहरे पर देखने को मिलता है।इसलिए अपने आहार में दही को जरूर शामिल करें।
हरी सब्जियों का करें सेवन
हरी सब्जियां जिसमें न्यूट्रिशन, मल्टीविटामिन और आयरन हमारी स्किन को साफ रखने में काफी मदद करती है। इसलिए अपने खाने में पालक, मेथी, धनिया, ब्रोकली आदि हरी सब्जियों का जरुर सेवन करें।
सिट्रस फ्रूट्स खाना है जरूरी
हमारी स्किन में मौजूद कोलेजन त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करती है, इसलिए डॉक्टर आकृति के अनुसार, अगर आप अपने डाइट में खट्टे व मीठे फलों जैसे, मौसमी, संतरा नींबू और पपीता, एवोकाडो जैसे फलों का सेवन करते है। तो आपकी स्किन फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करती है। व सूरज की हानिकारक किरणों से भी प्रोटेक्ट रहती है।
किचन में रखी हल्दी है बहुत फायदेमंद
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, किचन में मौजूद हल्दी, हमारे स्किन के साथ-साथ पूरे शरीर में होने वाले इन्फेक्शन को ठीक करने में मदद करती है इसलिए दूध और सूप में हल्दी को मिलाकर सेवन करने से आपके फेस को कील-मुंहासों से मुक्ति मिलती है।
ग्रीन टी का सेवन
पेट को ठीक कर ले तो समझो आधे से ज्यादा परेशानी आपने ठीक कर ली, हमारी स्किन को साफ व डैमेज हो चुके फ्री रेडिकल्स को ठीक करने के लिए ग्रीन टी को पी सकते है इसके लिए ग्रीन टी को शहद मिलाकर पीने से आपकी स्किन शाइन व ग्लों करती है। इसलिए अपने खानपान की आदतों में ग्रीन ग्रीन टी को भी शामिल करना चाहिए।





