नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हर महिला चाहती हैं कि उनका चेहरा हमेशा खिला-खिला और निखरा रहें चाहे वो बाहर रहें या घर के अंदर, ऐसे में ब्यूटी का सही मतलब सिर्फ मेकअप नहीं होता है, बल्कि हर तरह से अपने चेहरे को सही रखना । ऐसे में महिलाओं को बाहर निकलते समय ये खास बात का ध्यान जरुर रखना चाहिए फिर वो वर्किग वुमेन हो या हाउस वाइफ अगर आपके पास समय का अभाव है और आप अपनी स्किन को सुंदर और हेल्दी बनाए रखना चाहती हैं, तो इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अपने पास रखना न भूलें। आऐगें बेहद काम, आइए जानते है इसके बारे में।
हर महिलाओं को रखना चाहिए इसका ध्यान
हर महिलाएं चाहती हैं कि उनका चेहरा चाहे वो बाहर रहें या घर के अंदर हमेशा खिला-खिला और निखरा रहें, ऐसे में आज हम बताने जा रहे है कुछ ऐसे पांच ब्यूटी प्रोडक्टस के बारे में जिसे आपको बाहर निकलते समय अपने बैग में जरुर रखना चाहिए।
अपने बैग में जरुर रखे ये चीजें
1-फेस क्लींजर या फेस वॉश
त्वचा को साफ बनाए रखने आपको अपने बैग में ऑयल और मेकअप को हटाने के लिए अच्छा फेस वॉश या क्लींजर जरुर रखना चाहिए। इसे आप अपने स्किन टाइप के अनुसार चुन सकते है।
2-फेस को हाइड्रेट रखने के लिए फेस मास्क
चेहरे में गंदगी की परत को हटाने व फेस को हाइड्रेट रखने फेस मास्क का इस्तेमाल करना न भूलें, इसके लिए जब भी आप बाहर जाए तो ये ब्यूटी प्रोडक्ट आपके बैग में जरूर रखें।
3-होंठों के लिए लिप बाम रखें
चेहरे के साथ होंठों का ख्यान रखना बेहद जरुरी, इसके लिए अच्छा विटामिन E और SPF वाला लिप बाम अपने पास जरूर रखें, इससे ड्राय और फटे होंठ मुलायम होगें।
4-मॉइस्चराइजिंग क्रीम
त्वचा को कोमल बनाए रखने आपके पास मॉइस्चराइजिंग क्रीम रहना बहुत आवश्यक है, इसलिए बाहर निकलते समय इसे अपने बैग में रखना ना भूले।
5-फेस सीरम या नाइट क्रीम
सोते समय फेस सीरम या नाइट क्रीम का जरुर यूज करे इससे आपका चेहरा अगली सुबह फ्रेश और ग्लोइंग रहेगा। रात में हमारी स्किन रिपेयर होती है इसलिए अच्छी नाइट क्रीम या सीरम अपने चेहरे में जरूर लगानी चाहिए





