back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सर्दियों में रूखी त्वचा से बचाएंगे ये 9 घरेलू नुस्खे, चेहरा रहेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

सर्दियों में त्वचा की सही देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि ये 9 घरेलू उपाय काफी हैं। नियमित रूप से अपनाने पर चेहरे की नमी बनी रहेगी और स्किन रूखी नहीं पड़ेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विंटर सीजन में तापमान गिरने के साथ हवा में नमी भी कम हो जाती है, जिसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। इस मौसम में चेहरा अपनी प्राकृतिक नमी खो देता है, जिससे ड्राइनेस, खिंचाव और फटने की समस्या होने लगती है। ऐसे में केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू नुस्खे ज्यादा सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं, क्योंकि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।

केले, बादाम और शहद से पाएं नेचुरल नमी

ड्राई स्किन वालों के लिए केले का फेस पैक बेहद फायदेमंद है। मैश किए हुए केले में दूध, शहद और थोड़ा सा नींबू रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसाव और चमक बनी रहती है। वहीं रात को सोने से पहले चेहरे पर बादाम के तेल से हल्की मालिश करने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। शहद और अंडे का फेस मास्क भी त्वचा को भरपूर नमी देता है और रूखेपन को दूर करता है।

ओटमील, खीरा और नारियल तेल के फायदे

ओटमील और दूध का पेस्ट चेहरे पर लगाने से डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ व चमकदार बनती है। खीरे में मौजूद पानी स्किन को हाइड्रेट रखता है, इसलिए इसे खाने के साथ-साथ चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। वहीं नारियल तेल सर्दियों में नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है और रूखी, बेजान त्वचा को मुलायम बनाता है।

एलोवेरा, दूध और पानी से पूरी करें देखभाल’

एलोवेरा जेल त्वचा की नमी बनाए रखने के साथ मुंहासों और झुर्रियों से भी बचाव करता है। कच्चे दूध में पपीता, शहद, बादाम या हल्दी मिलाकर फेस पैक लगाने से स्किन टोन बेहतर होती है और दाग-धब्बे हल्के पड़ते हैं। इसके साथ ही शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखना भी जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं को रोज कम से कम 1.6 लीटर और पुरुषों को करीब 2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...