नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही गर्मियो की शुरुवात हो जाती है। और ऐसे में तेज धूप से स्किन और बालों के डैमेज होने की शुरूआत भी हो जाती है। लेकिन हम स्किन पर तो सनस्क्रीन जैसी कई चीजों का इस्तेमाल करते रहते है पर इन सबके बीच हम अपने बालों का ध्यान रखना भूल जाते है। जिससे वे बेजान,रुखे हो जाते है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताऐगें तेज धूप से बालों की कैसे करें देखभाल।
अगर इन बातों का रखें ध्यान
अक्सर गर्मियों में तेज गर्मी और उससे होनेवाले पसीने से बाल चिपचिपे और मैसी तो हो ही जाते हैं, साथ ही हमारी लापरवाही के चलते हेयर फॉल, दो मुंहे बालों की समस्या भी बढ़ने लगती है। वहीं स्कैल्प पर भी फंगल इंफेक्शन होने का डर बना रहता है, अगर इन बातों का रखें ध्यान तो बालों में कभी नही होगी परेशानी।
शैंपू इस्तेमाल करे
चमकदार और हेल्दी बाल जहां हमारी खूबसूरती में चार चांद लगा देते है तो वही बेजान दो मुंहे बाल देखने में काफी खराब लगते हैं। जिसके कई कारण हो सकते है उनमें प्रदूषण, हेयर केयर मिस्टेक्स, न्यूट्रिशन की कमी, जिसकी वजह से ज्यादातर लोग हेयर फॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आप भी चमकदार और हेल्दी बाल चाहते है, तो हफ्ते में कम से कम दो बार सिर से नहाएं इससे पहले बालों पर डायरेक्ट शैंपू ना डालकर बालों को पानी से धुले उसके बाद ही इसका पानी हल्का मिलाकर शैंपू इस्तेमाल करे।
कंडिशनर
बालों को शैंपू करने के बाद इसे कंडिशनर की भी जरुरत होती है, इसके लिए आप किसी भी कंपनी का इस्तेमाल कर सकते है। इससे बालों को उलझने से भी रोका जा सकता है वही बाल मुलायम भी होते है।
स्कार्फ पहनें
हमेशा तेज धूप मे निकलने से पहले स्किन को कवर करने के साथ ही बालों को भी कवर करके रखें इससे सूरज की रोशनी जब सीधे बालों पर पड़ती है तो इससे उसके बेजान होने की संभावना ज्यादा होती है।
हेयर पैक लगाएं
बालों को डैमेज से बचाने हफ्ते में कम से कम एक या दो बार होममेड हेयर पैक का इस्तेमाल जरुर करें, यह बालों को पोषण देगा और उनको डैमेज होने से भी बचाएगा।
स्टेटनर/हेयर ड्रायर
हमेशा बालों को सीधे करने या सुखाने के लिए हेयर ड्रायर और स्टेटनर के यूज से बचें, इसके बजाय बालों को नेचुरल तरीके से सूखने दें।





