नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। स्ट्रेच मार्क शाह स्किन प्रॉब्लम है जो यंग एज के साथ ही नजर आने लगती है। यह एक ऐसा निशान है जो महिला या पुरुष किसी को भी हो सकता है। कई बार ऐसा होता है की स्ट्रेच मार्क्स की वजह से कॉन्फिडेंस लेवल कम हो जाता है। महिलाएं ड्रेस पहनने को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं। यह ज्यादातर प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं की समस्या बन जाता है। समय के साथ स्ट्रेच मार्क्स के निशान भी हल्के हो जाते हैं लेकिन इसे पूरी तरह से हटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। स्ट्रेच मार्क्स को घरेलू तरीके से भी काम किया जा सकता है।
नारियल का तेल
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद है। नारियल के तेल से आपको निशान वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए। समय के साथ-साथ धीरे-धीरे यह निशान हल्का होता चला जाता है।
नींबू का स्क्रब
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए नींबू के स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू के रस में कोकोआ बटर, विटामिन ई, नारियल का तेल मिलाकर निशान वाली जगह पर लगाना होता है। इस तरह से यह निशान धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं।
हाइड्रेट रहें
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आपको हाइड्रेट रहना जरूरी है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। यह शरीर के स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता है।
डॉक्टर की सलाह
अगर स्ट्रेच मार्क्स काम नहीं हो रहे हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। लेजर थेरेपी की मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकते हैं। यह एक तरह का ट्रीटमेंट है जो आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और धीरे-धीरे यह निशान हल्का हो जाता है।
पूरी तरह से नहीं हटता स्ट्रेच मार्क्स
स्ट्रेच मार्क्स को लेकर एक्सपट्र्स भी यह बताते हैं कि यह पूरी तरह से बिल्कुल नहीं हटाया जा सकता है। कुछ ऐसे ट्रीटमेंट और घरेलू नुस्खे हैं जिसकी मदद से इन्हें काम किया जा सकता है। ध्यान रहेगी आपको स्ट्रेच मार्क्स काम करने के लिए कोई भी रेमेडी बिना सलाह के इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।





