back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

क्या आप भी इस समय हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं। क्या आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहती हैं तब ये ट्रिक आपके काम आएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल के समय में आम समस्या बन गई है, जिसे देखो उनके साथ ऐसा हो रहा है। अगर आप भी परेशान हैं और अपने बालों को मजबूत और शानदार बनना चाहती हैं तो ये ट्रिक अपनाएं। ताकि आप हेयर फॉल की समस्या से दूर रहे।

हेयर फॉल के मुख्य कारण

सबसे पहले, हेयर फॉल के मुख्य कारणों की बात करें तो इसमें खराब खान-पान, तनाव, हार्मोनल बदलाव, प्रदूषण और गलत हेयर केयर रूटीन शामिल हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी, खासकर आयरन, प्रोटीन और विटामिन की कमी, बालों को कमजोर बना देती है। इसके अलावा, ज्यादा केमिकल वाले शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी बालों को नुकसान पहुंचाता है।

बालों के लिए तेल फायदेमंद

क्या आप अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो तेल लगाने की आदत को फॉलो करना शुरू कर दीजिए। एक हफ्ते में 2 बार तेल जरूर लगाएं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात में तेल लगाइए और रात भर तेल को लगे रहने दीजिए।

 तेल लगाने की आदत आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकती है। बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए इस आदत को फॉलो किया जा सकता है। बालों में मौजूद पोषण की कमी, रूखापन, डैंड्रफ जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तेल लगाने की सलाह दी जाती है। 

सेहतमंद बालों के लिए ये जरूरी

इसके अलावा, बालों को बहुत ज्यादा हीट (जैसे स्ट्रेटनर, ड्रायर) से बचाएं, क्योंकि इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। गीले बालों में कंघी करने से भी बचना चाहिए।तनाव को कम करने के लिए योग और ध्यान (Meditation) अपनाएं। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना भी बहुत जरूरी है।

इस तरह सही खान-पान, अच्छी देखभाल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप हेयर फॉल की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं और अपने बालों को मजबूत, घना और स्वस्थ बना सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵