
नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। स्वस्थ शरीर के लिए नींद लेना बहुत जरूरी है, लेकिन आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही हैं। बहुत सी बीमारियों का कारण भी नींद को ही माना गया है। एक शोध में पता चला हैं कि जब मौसम में अचानक बदलाव होने लगता है तो इससे हमारी नींद पर भी असर पड़ता है।
स्वस्थ शरीर के लिए नींद है जरूरी
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नींद को जरूरी माना गया है। नींद पूरी न होने की वजह से व्यक्ति अवसाद ग्रस्त हो जाता हैं। जिसका असर पर्सनल के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ पर भी देखने को मिलता है। इसलिए फिट रहने के लिए सोना बहुत जरूरी है।
मौसम नींद को कैसे करता है प्रभावित
गर्मियों के मौसम में लोग जल्दी सोना और उठना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि गर्मियों में मेलाटोनिन सर्दियों की तुलना में पहले रिलीज हो जाता है। जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर देखने को मिलता है। गर्मियों में हमारा शरीर ठंड के मुकाबले जल्दी थक जाता है। इसकी वजह से जल्दी नींद आती है। साथ ही सर्दियों में हमारे शरीर को विटामिन डी भरपूर मात्रा में नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से भी लोग सर्दियों में जल्दी सोना पसंद करते है। बता दें कि शरीर में मौजूद विटामिन-डी उठने और सोने के प्रकिया को बनाएं रखने में अहम योगदान देता है।
45 से 85 वर्ष के लोग हैं इस समस्या से प्रभावित
शोध में पता चला है कि जो लोग 45 से 85 वर्ष के हैं उन्हे नींद लेने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शोध में ये भी सामने आया है कि लोग अगर एक बार सो जाते हैं तो आधी रात को उनकी नींद टूट जाती है और फिर नींद आने में 30 मिनट से 1 घंटे का समय लगता है। लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ता है।