नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । कई लोग अपने चेहरे पर दाग-धब्बे से परेशान है। क्योंकि चेहरे पर छोटे-छोटे- दाग-धब्बे और दाने निकलने से चेहरे की सुंदरता बिगाड़ देता है। चेहरे पर छोटे-छोटे दानों से उसकी रंगत बिगड़ जाती है। ये छोटे-छोटे दाने (Pimples) चेहरे पर गंदगी, पसीना, फंगल, बैक्टीरिया और संक्रमण की वजह से हो सकते हैं।
कई बार इनमें खुजली और दर्द भी होता है। जो कि समय के रहते हुए सतर्क होकर इससे छुटकारा नहीं पाया तो ये अपने चेहरे लिए खतरा साबित हो सकते हे। इससे अच्छा है कि इससे पहले ही कुछ घरेलू उपाय (Pimples Home Remedies) की मदद से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं चेहरे पर छोटे दाने कम करने के लिए क्या कर सकते हैं।
एलोवेरा (Aloe Vera)
चेहरे से छोटे दानों को साफ करने के लिए ऐलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इससे त्वचा पर जलन और लालिमा भी कम होती है। एलोवेरा के पत्ते को बीच से काटकर जेल निकाल लें और रोज रात में सोने से पहले इसे दाने वाले हिस्से पर लगाएं। सुबह चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग धीरे-धीरे कम हो जाएंगे।
चंदन पाउडर (Sandalwood Powder)
चेहरे के दाने-धब्बों को साफ करने के लिए कटोरी में एक चम्मच चंदन पाउडर लेकर इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से धो लें। डेड स्किन सेल्स रिमूव होगा और दाने छूमंतर हो जाएंगे।
शहद (Honey)
चेहरे के दाने को ठीक करने में शहद काफी फायदेमंद और लाभकारी साबित हो सकता है। यह त्वचा की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को खत्म कर कील-मुंहासों को दूर करता है। शहद को करीब 30 मिनट के लिए प्रभावित हिस्से पर लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें।
मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)
मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के छोटे दाने आसानी से दूर हो सकते हैं। कटोरी में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर इसमें गुलाब जल या पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। नियमित और लगातार इसका इस्तेमाल करने से दाने दूर हो जाएंगे। इससे स्किन बेदाग और ग्लोइंग नजर आएगी।
टी-ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
चेहरे पर छोटे-छोटे दाने टी-ट्री ऑयल से भी दूर हो सकते हैं। इसमें एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स और खुजली को दूर करने में मदद करते हैं। रात में सोने से पहले चेहरे पर टी ट्री ऑयल लगाकर सुबह पानी से धो लें। इसे नियमित रुप से ऐसा करने पर चेहरा जल्दी साफ हो सकता है।
Disclaimer: यह एक सामान्य जानकारी में आधारित है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। रफ्तार डॉट इन इसके लिए जिम्मेदार नहीं है।





