नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आजकल महिलाएं मार्केट के किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट की बजाय घरेलू तरीके इस्तेमाल करती हैं। आपकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए आलू का पानी बहुत फायदेमंद है यह एक ऐसा नेचुरल तरीका है जिससे आप अपनी त्वचा का ध्यान रख सकती हैं। अगर आप मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे तुरंत बंद कर दीजिए। यह आपके चेहरे को नुकसान पहुंचाते हैं। आप घर में रखा हुआ आलू अपनी स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करें।
चेहरे पर आलू इस्तेमाल करने की विधि
- चेहरे पर आलू का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर छिल लीजिए।
- अब आपको छिले हुए आलू को अच्छी तरह से ब्लेड कर लेना है।
- इसके बाद आपको आलू के पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिलाना है।
- इतना करने के बाद इस पेज को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए।
- अब आपको इस पेस्ट को जूस की तरह अपने चेहरे पर लगाते हुए मसाज करना है।
- आलू का पेस्ट लगाते समय आपको ध्यान रखना है कि आपको इसे अपने चेहरे पर 20 से 30 मिनट तक सूखने देना है।
- जब यह फेस पैक सुख जाए तब आपको ठंडा पानी से चेहरे को धोना है। इसके बाद हल्का सा मॉइश्चराइजर लगाना है। इस तरह से आपको इंस्टेंट ग्लो मिलता है।
आलू के पानी के फायदे
- जब आप अपने स्किन केयर रूटीन में आलू के पानी को शामिल करती हैं, तो यह आपको बहुत फायदा पहुंचाता है। आलू में विटामिन सी और बी होता है जो आपके चेहरे को जवां दिखाता है।
- आलू का पानी बहुत फायदेमंद है उसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भी पाया जाता है जो त्वचा की रंगत को बढ़ाता है।
- आलू का पानी आपकी पुरानी त्वचा को एकदम नया बना देता है। इस तरह से आपके चेहरे पर नमी बनी रहती है।
- आलू का पानी एक नेचुरल स्किन केयर है जिसका कोई नुकसान नहीं होता।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/




