नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन बहुत सेसेंटिव होता है, इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने स्किन की केयर करना तो भूल ही जाते हैं ऐसे ऐसे में प्रदूषण और स्ट्रेस त्वचा को और भी ज्यादा डल और बेजान बनाते जा रहे है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स बताने जा रहे है जो हर किसी महिला के पास होने चाहिए । इससे त्वचा ग्लोइंग और सॉफ्ट और ऑयल फ्री नजर आती है।
बता दे, प्रदूषण और स्ट्रेस त्वचा को और भी ज्यादा डल और बेजान बनाते जा रहे है, ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स बताने जा रहे है जो हर किसी महिला के पास होने चाहिए। इसे आपको अपनी आंखों के आस-पास के एरिया में लगाना चाहिए जिससे डार्क सर्कल कम हों। आई क्रीम त्वचा को मुलायम और हाइड्रेट बनाए रखेगी।
सनस्क्रीन लोशन और क्रीम आपके फेस को हार्मफुल यूवी रेज से बचाता है, घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाए। अगर दिन के समय बाहर जा रहे हैं तो आपको रोजाना सनस्क्रीन लगानी चाहिए। इसका इस्तेमाल करने से धूप की वजह से त्वचा पर टैनिंग भी नहीं होगी । इसके अलावा अगर आप समंदर किनारे छुट्टियां मनाने जा रही हैं तो ये क्रीम आपके ट्रैवल बैग में होनी ही चाहिए।
एक्सफोलिएशन आपकी डेड स्किन सेल्स को हटाने नई त्वचा बनाने का काम करता हैं, जिससे आपके चेहरे पर चमक चमक बरकरार रह सकें। अगर फेस को रूखी और परतदार नहीं बनाना चाहती तो आप एक्सफोलिएटर टूल जैसे कि ग्रेन्यूलर स्क्रब, लूफा, ड्राई ब्रश या DIY प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती है। ये एक ऐसा जरूरी प्रोडक्ट है जो हर महिला के पास होना ही चाहिए, जब आप स्किन केयर रूटीन स्टार्ट करती हैं, तो इसकी शुरुआत हमेशा क्लींजर से हो तो बेहतर है। आपको ये कॉस्मेटिक अपनी त्वचा के हिसाब से खरीदना है तो मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। ये चेहरे से गंदगी हटाने में आपकी मदद करेगा । जिससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।
फेस सीरम आपकी स्किन को मॉइस्ट रखने में मदद करता ताकि चेहरे पर प्रोडक्टस का एब्जॉर्बशन सही से हो सके, फेस सीरम में रेटिनॉल होता है, जो स्किन को टाइट रखने और महीन रेखाओं को भी कम करने का काम करता है। यानी ये एक तरह से एंजी एजिंग प्रोडक्ट के तौर पर काम करता है।




