नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बारिश का मौसम जहां चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से राहत देता है, वहीं यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी लेकर आता है। मानसून में हवा की नमी त्वचा को चिपचिपा बना देती है। बढ़ी हुई ह्यूमिडिटी ऑयल प्रोडक्शन बढ़ाती है, जो पसीने और गंदगी के साथ मिलकर पोर्स बंद कर देती है।
नतीजा यह होता है कि, त्वचा पर पिंपल्स, खुजली और फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। लेकिन अगर आप मानसून का मज़ा लेने के साथ अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करके इन परेशानियों से बच सकते हैं।
मानसून स्किन केयर टिप्स: –
स्किन रखें हाइड्रेट
मानसून में त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ पर्याप्त पानी पीना ही काफी नहीं है, बल्कि सही मॉइस्चराइज़र का चुनाव भी ज़रूरी है। इस मौसम में ऑयल-फ्री जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें। यह न केवल त्वचा को हाइड्रेट रखता है बल्कि बंद पोर्स को खोलकर चिपचिपाहट और पिंपल्स की समस्या से भी बचाता है।
संतुलन के लिए हेल्दी डाइट लें
स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए स्किनकेयर रूटीन के साथ संतुलित और हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी है। पौष्टिक आहार त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है और जरूरी पोषण देकर नेचुरल ग्लो लाता है। इसके लिए अपनी डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियां ज़रूर शामिल करें।
गरम पानी से रोच धोएं चेहरा
मानसून में स्किन इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए रोज सुबह और रात को चेहरा गुनगुने पानी से धोएं। यह अतिरिक्त तेल हटाकर त्वचा की समस्याओं का खतरा कम करता है और स्किन को सॉफ्ट व शाइनी बनाए रखता है। हफ्ते में 2–3 बार स्क्रब कर डेड स्किन हटाएं और अगर मेकअप करते हैं तो ब्रश हमेशा साफ रखें।
ग्रीन टी करें त्वचा का पीएच बैलेंस
त्वचा को हेल्दी और जवां बनाए रखने के लिए उसका पीएच लेवल संतुलित होना बेहद जरूरी है। इसके लिए ग्रीन टी एक बेहतरीन उपाय है। ग्रीन टी में अमीनो एसिड, प्रोटीन, पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन का पीएच लेवल बैलेंस करते हैं और सूजन, जलन व रेडनेस कम करने में मददगार साबित होते हैं।
टोनर और फेस पैक करें इस्तेमाल
बरसात के मौसम में चेहरा साफ और ताज़ा रखने के लिए घरेलू नुस्खे बेहद असरदार होते हैं। 2 चम्मच गुलाब जल में 1 चुटकी चंदन पाउडर मिलाकर टोनर की तरह चेहरे पर लगाएं, यह त्वचा को ठंडक और नमी देगा। वहीं दही और बेसन का फेस पैक 15 मिनट लगाकर धोने से स्किन साफ, मुलायम और ग्लोइंग बनी रहती है।





