नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मानसून में लोग ऑयली त्वचा की समस्या से परेशान रहते है। ऑयली त्वचा की वजह से लोग मुहांसे, खुजली से परेशान रहते है, लेकिन यहां पर दिए गए कुछ उपाय को अपनाकर आप ऑयली त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं।
Oily Skin 39bff5db72dfe8dc42b823fb11a35b98.jpg
नियमित रूप से चेहरे को धोएं
अपने चेहरे को दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश और पानी से धोएं। इससे त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालने में मदद मिलती है।
फेस वॉश का इस्तेमाल करें
एक अच्छे फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इससे ऑयल-कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ये त्वचा को मैट रखने में मदद करता है। इसका दिन में कम से कम दो बार इस्तेमाल करें।
Oily Skin 758cc0188b7c8552b7fe510a7fa7691c.jpg
त्वचा को मैट करने के लिए ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें
अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज़ रखने के लिए ऑयल -फ्री मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें। यह आपकी त्वचा को तरोताजा बनाए रखेगा। अपने त्वचा को हमेशा साफ और फ्रेश रखने का प्रयास करें। धूप में लंबे समय तक रहने से बचें।
पौष्टिक आहार का सेवन करें
आहार में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा शामिल करें। हरी सब्जियां, फल, दही, अनाज और पौष्टिक चीजों को शामिल करें। प्रतिदिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
Oily Skin 9c82aaf1a58b58a0e02c4e72c87b3aa5.jpg
त्वचा को एक्सफोलिएट करें
हफ्ते में कम से कम एक बार त्वचा को एक्सफोलिएट करें। यह त्वचा के मर चुके कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को स्वच्छ और ताजगीपूर्ण बनाएगा। एक्सफोलिएशन के लिए आप त्वचा के लिए प्राकृतिक स्क्रब, मलाई, दही और शहद का उपयोग कर सकते हैं।
फेस पैक लगाएं
मुल्तानी मिट्टी, नींबू या गुलाब जल के साथ फेस पैक लगाने से त्वचा में ऑयल कम होता है। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करने से अच्छा परिणाम मिलता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





