नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सभी महिलाओं की यह चाहत होती है की वह खूबसूरत दिखें और इसके लिए वह क्या कुछ नहीं करती है। जैसे- जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे शरीर में कई बदलाव आने लग जाते हैं जो अच्छे और बुरे भी होते हैं। इन बदलावों का सबसे ज्यादा असर हमारे चेहरे पर नजर आता है उम्र से पहले ही झुर्रियां नजर आने लग जाती हैं। कई महिलाएं ऐसी होती है जो जिम जाने से लेकर सप्लीमेंट का सहारा भी लेती है। अगर आप भी बढ़ती उम्र में भी जवां दिखाना चाहती हैं तो इसके लिए कुछ हैबिट्स को फॉलो करना होगा। अगर आप इन आदतों को अपना लेते हैं तो आपको किसी भी बाजार के केमिकल प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप यंग नजर आएंगी।
विटामिन सी
यंग दिखने के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी होता है अब आप चाहे इसे फ्रूट के साथ ले या फिर विटामिन सी सिरम का इस्तेमाल करें। बेहतर होगा की आप दोनों तरीके से इस्तेमाल करें आप अपनी डाइट में विटामिन सी फ्रूट्स को ऐड कर लीजिए।
पानी पीना है जरूरी
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है इसके अलावा चेहरे की खूबसूरती और बढ़ती उम्र को कम दिखने में भी अपनी मददगार है। चेहरे को खूबसूरत दिखने के लिए हाइड्रेट रखना जरूरी है इसलिए समय-समय पर भरपूर मात्रा में पानी पीते रहे।
मसाज करें
चेहरे की मसाज बहुत जरूरी होती है ताकि डेड स्किन सेल्स हट जाए और ब्लड सरकुलेशन बेहतर तरीके से हो। इस तरह से हमारी त्वचा ग्लो करती है इसके अलावा बढ़ती उम्र में भी जवां दिखने का बेस्ट ऑप्शन है। मसाज करते समय ध्यान रखें की टाइट हाथों से चेहरे को ना रगड़े बल्कि हल्के हाथों से तेल की मदद से चेहरे की मसाज करें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




