नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चुकंदर और गाजर दो ऐसी सब्जियां हैं जो जमीन के अंदर पाई जाती हैं और ये फाइबर से भरपूर होती हैं। इनका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप भी बीटरूट और गाजर का जूस) घर पर ही बना सकते हैं और इसे पीने से आपको क्या फायदे होंगे इस बारे में भी जान लें।
इंग्रेडिएंट्स
● 1 मीडियम साइज का चुकंदर
● 2 मीडियम साइज की गाजर
● पानी (पतला करने के लिए)
ऐसे बनाएं चुकंदर और गाजर का जूस
सबसे पहले चुकंदर और गाजर को अच्छी तरह धो लें। फिर चुकंदर और गाजर को छील लें। चुकंदर और गाजर को छोटे टुकड़ों में काट लें। चुकंदर और गाजर को जूसर या ब्लेंडर में डालें और तब तक पीसे जब तक ये अच्छे से स्मूद ना हो जाए। अगर चाहें तो जूस को पतला करने के लिए थोड़ी मात्रा में पानी मिला सकते हैं। जूस को एक गिलास में डालें और तुरंत पिएं।
चुकंदर गाजर के जूस के फायदे
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
चुकंदर और गाजर दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं।
शरीर को करता हैं डिटॉक्स
चुकंदर और गाजर में ऐसे यौगिक होते हैं जो लीवर के काम में मदद करते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
हार्ट हेल्थ को बढ़ावा
चुकंदर में पाया जाने वाला नाइट्रेट हार्ट हेल्थ में सुधार करता हैं और ब्लड वेन्स को आराम देने और फैलाने में मदद करते हैं। वहीं, गाजर में फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता हैं, जो इसे हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद बनाता हैं।
पाचन स्वास्थ्य को बढ़ाता हैं
चुकंदर और गाजर दोनों में फाइबर पाया जाता हैं, जो पाचन को बढ़ावा देता हैं और कब्ज को रोकने में मदद कर सकता हैं।
स्किन तो बनाए जवां
बीटरूट और गाजर स्किन को जवां बनाए रखने का काम करते हैं और रिंकल्स से बचाते हैं। इतना ही नहीं ये आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं और आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं।
रोचक जानकारी और खबरों के लिए विसिट करिये www.raftaar.in




