नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। चेहरे के गोरेपन के लिए महिलाएं ज्यादातर दही का इस्तेमाल करती हैं यह चेहरे की गंदगी को भी साफ कर देता है। चेहरे पर दही के इस्तेमाल से चेहरा चमकने लगता है और ग्लो करता है। लेकिन अगर आप दही का इस्तेमाल चेहरे पर हद से ज्यादा कर रही है तो यह आपको नुकसान भी दे सकता है। किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल करना नुकसानदायक ही होता है। स्किन केयर में आपको दही का इस्तेमाल उचित मात्रा में ही करना चाहिए।
चेहरे पर होगा रूखापन
अगर आप रोज-रोज चेहरे पर दही लगा रही हैं और चेहरे को चमकाने की कोशिश कर रही है तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। रोजाना चेहरे को दही के संपर्क में नहीं ले जाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।
एलर्जी बढ़ सकती है
अगर आप स्किन केयर में दही का इस्तेमाल रोजाना कर रही है तो इस तरह से चेहरे पर एलर्जी की प्रॉब्लम हो सकती है। स्किन केयर के लिए दही का इस्तेमाल करना एक घरेलू तरीका है लेकिन आपको ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए।
सनबर्न की प्रॉब्लम
स्किन केयर रूटीन में अगर आप हमेशा दही का इस्तेमाल कर रही हैं तो सनबर्न की प्रॉब्लम हो सकती है। दही में एसिड होते हैं जो धूप के संपर्क में आने से चेहरे को जला देते हैं।
मुंहासे की प्रॉब्लम
दही में नेचुरल बैक्टीरिया होते हैं जो त्वचा पर कील मुंहासे की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ऐसे मैं आपको दही का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए नहीं तो पिंपल्स की प्रॉब्लम भी हो सकती है।
कैसे करें इस्तेमाल
दही को आपको अपने चेहरे पर हफ्ते में दो से तीन बार ही लगाना चाहिए। दही लगाने के बाद आपके चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। अगर आप कहीं धूप में बाहर जा रही है तो सनस्क्रीन भी अप्लाई करें। आपको अपनी त्वचा पर दही लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।





