Unwanted Facial Hair Remedy Untitled_design___2023_07_07T151300_511.png
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपके भी फेस पर बहुत ज्यादा बाल हैं जिसे हटाने के लिए आपको हर 15 दिन में पार्लर जाना पड़ता हैं। तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि हम यहां पर एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसे अप्लाई करने से चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा। हालांकि आपको इस रेमेडी को रूटीन में अप्लाई करना होगा तभी जाकर इसका मनचाहा रिजल्ट आपको मिलेगा। तो आइए आपको बताते हैं इस रेमेडी को तैयार करने की विधि और सामग्री।
Unwanted Facial Hair Remedy Untitled_design___2023_07_07T151332_159.png
फेशियल हेयर होम रेमेडी
अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए आप एक बाउल दूध पैन में गरम करने के लिए गैस पर रख दीजिए, फिर इसमें एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच चीनी अच्छे से पका लीजिए। फिर इसमें एक चम्मच गेहूं का आटा और एक चम्मच बेसन मिलाकर अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना हैं। फिर इसे आप अपने फेस पर 15 मिनट लगाकर सूखने के लिए छोड़ दीजिए। जब यह ड्राई हो जाए तो हल्का पानी लगाकर आप चेहरे को मसाज दीजिए। इसके बाद फेस को साफ पानी से धो लीजिए। इस रेमेडी को आप हफ्ते में एक दिन भी कर लेती हैं तो जल्द ही इससे छुटाकार मिल जाएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





