नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों को तमाम तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, तो इसी के साथ ही वो सनबर्न की समस्या से भी परेशान रहते हैं, तो आप भी चंदन के इस्तेमाल से हटा सकती हैं चेहरे की टैनिंग और पा सकती हैं चमकती त्वचा।
चंदन फेस पैक का करें इस्तेमाल
चंदन का फेस पैक टैनिंग को दूर करने में मदद करता है। चेहरे को ठंडक देने के साथ ही मुहांसे को भी ठीक करने में मदद करता है।
हल्दी चंदन फेस पैक का करें उपयोग
हल्दी और चंदन युक्त फेस पैक सनबर्न की समस्या से निजात दिलाने में काफी कारगर होता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे में चमक आ जाती है।
हल्दी चंदन का फेस पैक कैसे बनाएं
सबसे पहले एक कटोरी में करीब एक चम्मच चंदन पाउडर डालें। 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालें, अब इसे मिलाएं। इसके बाद एक कपूर का पाउडर डाले और इसमें कच्चा दूध डालकर मिलाएं। पैक को तैयार करने के बाद इसे अच्छे से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो दें। इससे चेहरा चमकदार बनता है और टैनिंग की समस्या से राहत मिलती है।




