नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। खूबसूरत नाखून महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं इसके लिए वह तरह-तरह के कलर से नाखून को कलर भी करती हैं। कई बार ऐसा होता है कि नेल पेंट बहुत जल्द ही नाखून से निकल जाता है। ऐसे में बार-बार नेल पेंट लगाने से नाखून भी डैमेज हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि बार-बार नेल पॉलिश लगाना पड़ता है तो आपको कुछ ब्यूटी हैक्स के बारे में जान लेना चाहिए। एक बार तो नेल पेंट लगाने के बाद यह लॉन्ग लास्टिंग बना रहेगा।
डबल कोट लगाएं
अगर आप नेल पॉलिश लगा रही है तो आपको सिंगल कोट की बजाय डबल को लगाना चाहिए। लंबे समय तक आपके नाखून पर टिका रहता है। एक बार नेल पॉलिश लगाने के बाद कुछ समय तक इस सूखने दीजिए। अब आपको इस पर दूसरी बार नेल पॉलिश लगाना है। इस तरह से नेल पॉलिश लंबे समय तक नाखून पर बना रहेगा।
बेस कोट
नेल पेंट लगाते समय आपको ध्यान रखना है कि बेस कोट अच्छी तरह से तैयार करना है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि नाखून पर ज्यादा समय तक नेल पेंट बना रहे। बेस कोट बनाने के लिए ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर सकती है। इसके बाद आप अपना पसंदीदा नेल पॉलिश नाखून पर अप्लाई करें।
कवर करें
नेल पॉलिश लगाते समय आपके नाखून को अच्छी तरह से कर कर लेना चाहिए। नेल पॉलिश लगाते समय नाखून की साइड पर ठीक तरह से लगाना चाहिए। अगर साइड पर नेल पॉलिश नहीं लगता है तो धीरे-धीरे पूरा नेल पॉलिश हटने लग जाता है। पूरे नील को कवर करने से यह ज्यादा लंबे समय तक चलता है।
इन बातों का रखें ध्यान
नेल पॉलिश खरीदते समय आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आपको हमेशा अच्छी क्वालिटी का नेल पेंट खरीदना चाहिए यह केमिकल फ्री होता है और नाखून को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। नेल पेंट जितना गाढ़ा होता है वह ज्यादा लंबे समय तक चलता है। आपको जय नेल पॉलिश नाखून पर अप्लाई करना चाहिए यह वाटर प्रूफ भी होते हैं।





