back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

लक्ष्मी जी की पूजाकरते समय आप उनको हर शुक्रवार के दिन चढ़ाएं चावल की खीर, जानिए इसकी खास रेसिपी और आसान बनाने की विधि।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो या माता लक्ष्मी की भोग में खीर (Kheer) चढ़ाना चाहिए। अगर आप हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी का व्रत रखती हैं तब आपको खीर का भोग उन्हें जरूर लगाना चाहिए। इससे माता प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा बनाएं रखेंगी। लेकिन अगर आपको खीर नहीं बनानी आती तो चिंता की बात नहीं है जानिए ये खास रेसिपी और और बनाएं स्वादिष्ट खीर।

खीर के बारे में

आपको बता दें कि, खीर एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जिसे खासतौर पर त्योहारों और शुभ अवसरों पर बनाया जाता है। इसका स्वाद मीठा, क्रीमी और बेहद लाजवाब होता है। इसे बनाना भी काफी आसान है और घर पर कम सामग्री में तैयार किया जा सकता है।तो चलिए इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।

खीर बनाने की विधि

खीर बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर फुल क्रीम दूध लें और उसे एक भारी तले वाले बर्तन में उबालने के लिए रख दें। जब दूध उबलने लगे, तब उसमें 2-3 चम्मच धुले हुए बासमती चावल डाल दें। ध्यान रखें कि चावल को पहले 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो लें, इससे खीर और भी मुलायम बनेगी। अब धीमी आंच पर दूध और चावल को लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि दूध नीचे न लगे और चावल अच्छे से पक जाएं।

स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर डालें

लगभग 20-25 मिनट बाद जब चावल पूरी तरह नरम हो जाएं और दूध गाढ़ा होने लगे, तब इसमें 4-5 चम्मच चीनी डालें। आप अपनी पसंद के अनुसार चीनी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं। चीनी डालने के बाद खीर को कुछ देर और पकाएं, ताकि उसका स्वाद अच्छी तरह मिल जाए।अब इसमें इलायची पाउडर डालें। इसके साथ ही आप इसमें कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता भी डाल सकते हैं।

जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए और उसमें से खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें। इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसे माता लक्ष्मी को भोग लागएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵