back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेब खाने के फायदे, सरल तरीकों से जानें

Seb khane ke fayde, saral tariko se jane

बचपन से ही हम ये सुनते आ रहे हैं कि रोजाना एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास नहीं पड़ता। आपको ये बात मज़ाक लग सकती होगी लेकिन ये वाकई में सच है कि सेब खाने से बीमारियां पास नहीं आती। आइए इस लेख में हम आपको सेब के और फायदे बताते हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरूरी है। क्या पता आप इस लेख में सेब के फायदे जानें और आज से ही रोजाना एक सेब खाना भी शुरू कर दें।

सेब के फायदे हृदय को स्वस्थ रखने में – Apple for heart health in hindi

सेब खाने से शरीर में बड़ी हुई कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और शुगर की मात्रा भी नियंत्रित होती है। सेब ह्रदय पर ऑक्सीडेशन से होने वाले नुकसान पर रोक लगा देता है और ह्रदय रोगों को बढ़ने नहीं देता। रोजाना दो सेब खाने से या एक ग्लास सेब का जूस पीने से काफी हद तक दिल की बीमारी से सम्बंधित मौत का जोखिम कम हो जाता है।

सेब है मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद – Apple for brain health in hindi

सेब मस्तिष्क में ऑक्सीजन को बढ़ाने और मानसिक कमजोरी को कम करने में मदद करता है। रोजाना सेब खाने से याददाश्त पहले से बेहतर बनती है। सेब अल्जाइमर (Alzheimer) यानि भूलने की बीमारी में भी लाभदायक माना गया है। सेब दिमाग को तेज करने में मदद करता है और कोशिकाओं को स्वस्थ बनाता है। दिमाग को तेज करने के लिए सेब को छिलके के साथ खाएं।

सेब खाने के लाभ हैं मज़बूत एवं सफेद दाँतों के लिए – Apple for teeth whitening in hindi

सेब पानी और फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर के अंदर की सफाई अच्छे से करता है। सेब दांतों का पीलापन दूर करता है और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है। सेब में विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं जो दांतों से जुडी समस्याओं को दांतों के पास आने नहीं देते। सेब में मौजूद फाइबर मसूड़ों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सेब में शुगर और एसिड होता है तो इसे खाने के बाद कुल्ला जरूर करें।

सेब खाने के फायदे हड्डियों को मज़बूत बनाने में – Apple for healthy bones in hindi

ये तो आप सभी जानते हैं कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है। सेब में कैल्शियम पाया जाता है जो ऑस्टियोपोरोसिस और रूमेटोइड गठिया जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। तो अगर आप हड्डियों से जुडी बिमारी से लड़ रहे हैं तो रोजाना ताजा सेब जरूर खाएं।

सेब के गुण एनीमिया की समस्या को करें दूर – Apple for anemia in hindi 

सेब खाने से एनीमिया का भी इलाज होता है क्योंकि सेब में अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। पूरे दिन की आयरन की कमी को दूर करने के लिए दिन में 2 से 3 जरूर खाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाए मखाने की खीर का भोग, ये रही रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महाशिवरात्रि का त्योहार भक्तों के लिए बहुत खास होता है इस दिन लोग शिवजी के लिए उनका पसंदीदा भोग बनाते...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...