back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करवा चौथ 2021 के दिन व्रत पूर्ण करने के बाद बना सकते हैं अपने लिए ये 5 मिठाइयां

उत्तरी भारत के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक त्यौहार करवा चौथ मनाने का दिन आखिरकार आ ही गया। नवरात्रि, दशहरा और शरद पूर्णिमा त्यौहार के बाद अब आप 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ मनाने के लिए तैयार हो जाइए। इस दिन शादीशुदा महिलाएं सूर्योदय से चाँद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं पतियों की लंबी उम्र के लिए फास्ट रखती हैं। यह त्यौहार सिर्फ व्रत रखने को लेकर ही नहीं होता। शादीशुदा महिलाएं दिन के शुरू होते ही तैयारियों में लग जाती हैं, अपने नए कपड़ों से लेकर मेहँदी लगाने तक परफेक्ट दिखने की होड़ सी लगी रहती है।

लेकिन किसी भी चीज से अधिक, फास्ट पूरा करने के बाद शायद सबसे खास समय वही माना जाता है जब आप और आपके पति साथ में बैठकर स्वादिष्ट खाना खाते हैं। खाना खाने के बाद मीठा खाना त्यौहार पर सबसे स्पेशल डिश मानी जाती है। इस लेख में हम आपको करवा चौथ के बाद मीठी रेसिपी बता रहे हैं , जिन्हें आप भी आसानी से बना सकती हैं।

सेवइयां खीर –

सभी उत्सवों के लिए एक सर्वोत्कृष्ट भारतीय मिठाई, सेवइयाँ (सेंवई) खीर भी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है, जो सरगी थाली में शामिल होता है, जो सास-ससुर द्वारा अपनी पुत्रवधूओं को दिन के सूर्योदय से पहले खुश करने के लिए दी जाती है। । खीर दूध / मेवे के साथ चावल / सेंवई / साबुदाना का एक रमणीय मिश्रण है।

रसमलाई –

रसमलाई मलाईदार दूध, केसर, ड्राय फ्रूट्स जैसे बादाम और रबड़ी के साथ बनाई जाती है।

शाही टुकड़ा –

शाही टुकड़ा केसर को मिक्स करके बनाया जाता है। यह न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट है बल्कि आप इसे घर में भी आसानी से बना सकती हैं।

काजू की बर्फी –

भारत में त्यौहारों का उत्सव काजू की कतली के बिना अधूरा है। ज्यादा से ज्यादा काजुओं, दूध और चांदी की वर्क के साथ आप इसे घर में तैयार कर सकती हैं।

गाजर का हलवा –

सर्दियों एक मौसम में सबसे ज्यादा गाजर के हलवे का स्वाद लिया जाता है तो आप भी इस दिन गाजर का हलवा बना सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...