back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पारसी अकुरी जल्दी से बनाएं और खाएं

Paneer akuri recipe jaldi se banaye aur khaye

पारसी फूड अपने विशेष स्वाद और महक के लिए जाने जाते है क्‍योंकि इसमें कई प्रकार के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। अलग-अलग मसाले एक साथ मिलकर पारसी खाने को अलग ही स्वाद देते हैं।

इसमें अदरकलहसुन और प्याज को कुछ अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि पारसी फूड मुंह में पानी ला देता है। इसमें ज्‍यादा मसाले और तेल का इस्‍तेमाल नहीं होता है।

यह पेट के लिए बहुत ही हल्का होता है। आइए हम आपको जल्दी से अकुरी रेसिपी बनाने के बारे में बता रहे हैं जिसका स्‍वाद आपको बेहद पसंद आएगा। यह ज्यादातर ब्रेकफास्‍ट के लिए बनाया जाता है। इसे ब्रेड टोस्ट और मसाला चाय के साथ सुबह खाया जाता है। इसमें प्याटमाटरहरी मिर्च का प्रयोग किया जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है।

पारसी अकुरी बनाने के लिए सामग्रीः

1.     अंडे-6

2.     प्‍याज- बारीक कटा 1

3.     टमाटर- बारीक कटा 1

4.     हरी मिर्च-बारीक कटी 2

5.     लहसुन-6 कली

6.     मक्खन-2 बड़े चम्‍मच

7.     क्रीम- 3 बड़े चम्‍मच

8.     नमक- स्‍वादानुसार

9.     हरा धनिया- गार्निश के लिए

पारसी अकुरी बनाने का तरीकाः 

पारसी अकुरी को बनाने के लिए सबसे पहले टमाटरप्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें। अब सारे अंडों को एक बाउल में तोड़ लें। फिर इसमें नमक और क्रीम डालकर अच्‍छी तरह से मिला लें। अब फ्राइंग पैन को गर्म करके उसमें मक्खन डालें। मक्खन गर्म होने के बाद इसमें लहसुनहरी मिर्च और प्याज डालें।

प्याज को हल्‍का भूरा होने तक भूनें और फिर इसमें टमाटर डालकर पकाएं। फिर इसमें अंडे और क्रीम का मिश्रण डालकर 1 मिनट के लिए पका लें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर से इसे 1 मिनट के लिए पकाएं।

इसे आप अंडे की भुर्जी की तरह न पकाएं। यह सॉफ्ट होना चाहिए। गैस बंद करके इसे आप हरे धनिए से गर्निश कर परोसें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵