back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आम की रबड़ी बनाने का फटाफट तरीका

Aam ki rabdi banane ka fatafat tarika

आम की कॉमन रेसिपी से बोर हो गए हैं तो इस बार आम की रबड़ी जरूर ट्राई करें। एक बार आप इस रेसिपी को बनाएंगे तो लोग आपसे बार-बार इसे बनवाने की फरमाइश करेंगे।

आइए जानते हैं आम की रबड़ी बनाने का फटाफट तरीका…

सामग्री:

1.     1.      1 लीटर फुल क्रीम दूध

2.     2.      3 आम

3.     3.      100 ग्राम चीनी

4.     4.      10-12 केसर

5.     5.      50 ग्राम ड्राई फ्रूट्स

विधि:

1.     आम की रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले पूरी तरह पके हुए दो आम का गूदा निकाल लें।

2.     एक आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

3.     ड्राई फ्रूट्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

4.     अब गैस पर तेज आंच पर एक बड़े बर्तन में दूध डालें और गर्म करें। दूध में उबाल आने पर गैस को धीमा कर दें।

5.     दूध में चीनी और केसर मिलाएं। कम आंच पर दूध को तब तक उबालते रहें जब तक कि वो गाढ़ा न हो जाए।

6.     दूध को बीच-बीच में थोड़ी-थोड़ी देर तर चलाते रहे जिससे कि दूध जले नहीं। जब दूध एक तिहाई रह जाए तब इसे आंच से उतार लें और और ठंडा होने दें।

7.     अब इसमें आम के टुकड़े और आम का गूदा अच्छी तरह से मिलाएं।

8.     इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। डिनर के बाद आम की रबड़ी सर्व करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵