प्रश्नः स्ट्रोक होने का जोखिम कैसे कम करें ?
उत्तरः जिन्हें स्ट्रोक हुआ हो उन्हें दोबारा स्ट्रोक होने का खतरा बना रहता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा इन चीजों का ध्यान जरूर रखें-
- धूम्रपान ना करें
- अपने रक्तचाप को नियंत्रित रखें
- कोलेस्ट्रॉल के स्तर की मासिक आधार पर जांच कराएं
- शरीर का वजन कम रखें
- योग व एक्सरसाइज की मदद से तनाव से दूर रहने की कोशिश करें





