back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तनाव दूर करने के लिए लिखें मन की बातें

Tanav door karne ke liye likhe man ki bate

अब से आज से आपको कभी भी तनाव हो तो किसी व्यक्ति को ढूंढने की बजाए एक पन्ने और पेन को अपना साथी मानें। अब आप सोच रहे होंगे ऐसे कैसे। एक शोध में कहा गया है कि अगर आप मन की बात एक कागज़ पर लिखें तो झट से आपका स्ट्रेस दूर हो सकता है, आइये आपको इस लेख में आगे बताते हैं –

1. डायरी पर अपने मन बातें लिखें –

आपका मन काफी चीज़ों से जुड़ा हुआ है फिर वो चाहे सपनों से हो, आकांक्षाओं, उम्मीदों और विचारों से हो इनके इर्द गिर्द आपके मन में चीज़ें चलती रहती हैं।

तो ऐसे में मन के विचारों को हल्का करना बेहद ज़रूरी है। अगर आप आपके मन की बातें ऐसी हैं जिसे आप एक व्यक्ति के साथ शेयर नहीं कर सकते तो इसे आप एक डायरी पर लिखकर शेयर करें। शब्दों में अपनी बातों को ब्यान करके आप देख सकते हैं कि मैं क्या सही कर रही हूं और क्या गलत कर रही हूं।

यकीन मानिये डायरी इंसानों की तरह आपको जज नहीं करेगी सिर्फ आप ही अपनी बातों को लिखकर खुद को जज कर सकते हैं।

2. मन की बात लिखने हल्का महसूस होता है –

कोई भी बात जैसे आपका पति के साथ में झगड़ा हो गया हो, सास ससुर के साथ झगड़ा हो गया हो, ऑफिस में किसी भी तरह की समस्या हो आदि बातों को कागज़ पर लिखने से आपका मन आपका मन हल्का हो जाता है। गुस्सा उतारने के लिए आप उस इंसान के साथ बहस करके अपना वक़्त ज़ाया न करें।

लिखकर अपने मन की बातों को ब्यान करके फिर किसी भी तरह का फैसला लें।

3. मन की बात लिखने से सेहत बनी रहती है –

किसी के लिए गुस्सा, घृणा आदि भाव लम्बे समय तक रखने से आपको तनाव, अवसाद आदि की समस्या हो सकती है। इन भावों को आप दूसरों के सामने भी नहीं रख सकते। तो इन भावों को लिखने से तनाव दूर हो जाता है और मन भी शांत रहता है, इस तरह आपकी सेहत भी बनी रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵