back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करवा चौथ के लिए सुंदर मेहंदी डिजाइन

Karwa Chauth ke liye sundar mehndi design

करवा चौथ एक ऐसा फेस्टिवल है जिसपर महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं फिर वो चाहे जरा सी ही क्यों न हो क्योंकि इसके बिना श्रृंगार अधूरा रहता है। मेहंदी सुहागनों का प्रतीक भी माना जाता है इसलिए इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। अगर आप सोच रही हैं इस करवा चौथ पर कैसी मेहंदी लगानी चाहिए तो इस लेख में हम आपको बताते हैं करवा चौथ पर खूबसूरत मेहंदी कैसे लगाएं –

करवा चौथ पर सिंपल मेहंदी डिजाइन – Karwa Chauth par simple mehnadi design

सिम्पल और सदाबाहर मेहंदी डिज़ाइन हमेशा चलती है। आप हथेलियों के बीच मेहंदी से गोल चांद बनाएं और इसके चारों तरफ छोटे-छोटे चांद बना लें। फिर उंगलियों की ऊपरी वाले हिस्से पर यानी पोर को मेहंदी से रंग दें। यह एकदम सिंपल और क्लासी डिजाइन है। मार्किट में आपको अलग-अलग तरह के खूब डिजाइन मिल जाएंगे लेकिन आपको महिलाओं का इसके प्रति प्यार कभी कम नहीं होता।

करवा चौथ पर न्यू मेहंदी डिजाइन ग्लिटर मेहंदी – Karwa Chauth par new mehndi design gliter mehndi

आप अपनी मेहंदी के बीच में कहीं-कहीं ग्लिटर का उपयोग कर सकते हैं। आप मेहंदी के आउटलाइन में ग्लिटर लगा सकती हैं। लेकिन इस डिजाइन में कुछ और काम नहीं कर सकती और कुछ ही घंटों के लिए लगाकर रख सकती हैं। लेकिन उन घंटों के लिए उसकी चमक सबका दिल जीत लेगी।

करवा चौथ पर आसान मेहंदी डिजाइन फूल-पत्ती और बूटे – Karwa Chauth par aasan mehndi design fool-patti aur boote

फूल-पत्ती और बूटे की डिजाइन सबसे लोकप्रिय डिजाइन है, जिसमें छोटे फूलों से लेकर बड़े-बड़े फूल का पैटर्न बनाया जाता है। शादी त्यौहार जैसे ट्रेडिशनल मौकों पर इस तरह के डिजाइन महिलाओं और लड़कियों की पहली पसंद होती है।

करवा चौथ पर मेहंदी लगाने की नेट मेहंदी डिजाइन – Karwa Chauth par mehndi lagane ki net mehndi design

लंबे समय से नेट डिजाइन मेहंदी लोकप्रिय बनी हुई है। हालांकि इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है इसलिए यह डिजाइन बनवाने के लिए आपको काफी धैर्य रखना जरूरी है। आप इस डिजाइन को दोनों रूप में बना सकते हैं, फिलर के रूप में भी और पूरे हाथ पर नेट डिजाइन के रूप में भी बनवा सकते हैं।

करवा चौथ के लिए मेहंदी डिजाइन शेडेड मेहंदी – Karwa Chauth ke liye mehndi design shaded mehndi 

आजकल शेडिंग टेक्नीक भी सबसे ज्यादा ट्रेंड में है और यह आम मेहंदी से अलग लुक भी देती है। लड़कियों और महिलाओं में यह डबल शेड टोन भी बेहद लोकप्रिय है। इस टेक्नीक के लिए डार्क और लाइट कलर की मेहंदी का उपयोग किया जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵