back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Potato Face Pack: आलू से बनने वाले ये 5 फेस पैक्स चांद सा चमका देंगे चेहरा, फेस पैक बनाकर लगा लीजिए आप भी

घर पर बेहद आसानी से आलू के किफायती और असरदार फेस पैक्स बनाकर लगाए जाते हैं, इन फेस पैक्स से स्किन की सतह पर नजर आ रहे दाग-धब्बे भी हल्के होने लगते हैं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घर की रसोई किसी खजाने के पिटारे से कम नहीं होती। रसोई में एक से बढ़कर एक ऐसी सब्जियां और मसाले होते हैं जिन्हें मिलाकर ऐसे फेस पैक्स तैयार किए जा सकते हैं जो स्किन को चमक और निखार देते हैं। आलू भी एक ऐसी ही सब्जी है जिसका त्वचा पर कमाल का असर देखने को मिलता है। आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं तो स्किन की सतह पर नजर आने वाले दाग-धब्बों, झाइयों और आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल्स को दूर करने में असर दिखाते हैं। इसके साथ ही, एंटी-एजिंग गुण पाने के लिए आलू के फेस पैक्स बनाकर लगाए जाते हैं।

Potato Face Pack Untitled_design___2023_07_13T122415_141.png

आलू और हल्दी का फेस पैक

चेहरे को निखारने के लिए आलू और हल्दी का यह फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक आलू लेकर घिस लें। इस आलू में चुटकीभर हल्दी मिलाएं और इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। आलू को पीसा भी जा सकता है। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें। 

Potato Face Pack Untitled_design___2023_07_13T122200_651.png

आलू और नींबू का फेस पैक

चेहरे पर झाइयां और दाग-धब्बे हों तो इस फेस पैक को लगाया जा सकता है। फेस पैक बनाने के लिए आलू और नींबू के रसको बराबर मात्रा में मिला लें। पूरे चेहरे और गर्दन व गले पर इस फेस पैक को लगाएं और 10-15 मिनट बाद धोकर हटा लें।

Potato Face Pack Untitled_design___2023_07_13T122225_067.png

आलू और टमाटर का फेस पैक

एक कटोरी लें और उसमें टमाटर का गूदा और आलू को पीसकर मिला लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर लगाए रखने के बाद धोकर इस फेस पैक को हटा लें। चेहरा निखरा हुआ नजर आएगा। 

आलू और चावल का फेस पैक

आलू को घिसकर उसमें एक चम्मच चावल का आटा मिला लें। पेस्ट बनाने के लिए थोड़ा पानी डाला जा सकता है। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और तकरीबन 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद हल्के हाथ से मलते हुए धोकर साफ करें। इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है।

Potato Face Pack Untitled_design___2023_07_13T122122_468.png

आलू और बादाम का फेस पैक

आलू को घिसकर उसमें शहद और बादाम का तेल मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। स्किन को नमी देने और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए इस फेस पैक को लगाया जाता है। हफ्ते में एक से 2 बार लगाने पर अच्छा असर नजर आता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵