नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महिलाएं अपनी बॉडी को चमकदार बनाने के लिए वैक्सिंग का इस्तेमाल करती हैं। अनचाहे बालों को हटाने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा तरीका माना जाता है। इसके पीछे पैसे तो खर्च करने ही पड़ते हैं लेकिन यह हमारी त्वचा को भी थोड़ी सी सुंदरता के साथ नुकसान भी देता है। वैक्सिंग की वजह से हमारी त्वचा पर गलत असर भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि महिलाओं को बिना अपनी स्किन को डैमेज किए सावधानी से वैक्सिंग कराना चाहिए।
रेडनेस
कई बार ऐसा होता है की सेंसेटिव स्किन पर वैक्सिंग करने से जलन रेडनेस और सूजन की प्रॉब्लम होने लगती है। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या हो रही है तो तुरंत ही ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद आपको अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर मॉइश्चराइजर नहीं है तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
रैशेज या एलर्जी
अगर आपकी त्वचा पर वैक्सिंग के बाद एलर्जी हो रही है तो पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। इसके अलावा आपको वैक्स भी अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही चुनना चाहिए।
इनग्रोन हेयर्स
वैक्सिंग करने से बालों की जड़ कमजोर हो जाती है जिसकी वजह से इन ग्रोन हेयर्स की प्रॉब्लम होती है। कई बार यह दर्दनाक और खुजली भी हो सकता है। इसलिए आपको ध्यान रखना है कि वैक्स का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
काली त्वचा
वैक्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा पर कालापन आने लगता है। इसलिए आपको कुछ दिन का गैप जरूर रखना चाहिए। वैक्स करने के बाद आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी जरूर करना चाहिए।
स्किन लूज होना
ज्यादा वैक्स करने से हमारी त्वचा की लचक थोड़ी कमजोर हो जाती है त्वचा ढीली पड़ जाती है। इस वजह से झुर्रियां आने लगती है। आपको अपनी त्वचा पर ज्यादा हार्ड वैक्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।





