मुंबई में हैं तो पार्टनर के साथ इन जगहों पर मनाएं New Year Eve, नया साल बन जाएगा यादगार

अगर आप भी अपनों के साथ शानदार तरीके से न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने का विचार कर रहे हैं तो आप मुंबई की इन जगहों पर नई ईयर का जश्न बना सकते हैं।ये खास जगहें पार्टी के लिए विशेष मानी जाती है।
New Year Party Tips
New Year Party Tips Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: नए साल को लेकर लोगों में एक अलग सा उत्साह और उमंग नजर आता है।  जिसे लेकर लोग कई महीने पहले प्लानिंग करने लगते हैं। हालांकि इस दौरान सर्दी के मौसम में उन्हें पार्टी सेलिब्रेट करने से थोड़ा सा पीछे भी हटते हैं।  फिर भी वह मौज मस्ती के लिए तैयारी शुरू कर देते हैं। अगर आप न्यू ईयर के लिए एक अच्छे डेस्टिनेशन की तलाश में है तो आप मुंबई की इन खास जगह पर न्यू ईयर की पार्टी सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां पार्टी की तैयारियां कुछ खास तरीके की होती है।

लोनावाला

मुंबई में जब भी किसी हसीन और मनमोहक जगह की बात होती है। तो लोनावाला का नाम जरूर आता है। नए साल के मौके पर लोग दोस्तों और परिवार के साथ न्यू ईयर पार्टी का जश्न मनाते है। यहां रातभर डीजे पार्टी होती है

द वेस्टिन

यह जगह  नए साल के लिए स्वागत के लिए काफी मुफीद मानी जाती है वैसे तो यहां हर साल पार्टी का जश्न चलता रहता है। लेकिन नए साल के मौके पर यहां जने कुछ खास तरीके से होता है। अगर आप मुंबई में एक नए साल को मनाने के लिए एक अच्छी जगह की तलाश में है तो आप द वेस्टर्न को चुन सकते हैं यहां का खाना और काफी लजीज है।

द महल होटल पैलेस

मुंबई जाकर ताज में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जाए तो क्या कहने। हालांकि यहां पर नए साल के स्वागत में शामिल होना चाहते हैं तो आप पहले से बुकिंग करनी होगी। यहां पर म्यूजिक मस्ती के साथ स्पेशल फूड भी खा सकते हैं। यानी केवल मस्ती नहीं लज्जित व्यंजनों का भी आप मजा ले सकते हैं।

ट्राइडेंट

कुछ लोगों को नए साल का बड़ी बेसब्री से इंतजार होता है। लोगों की नजरे घड़ी की टिक टिक पर नजर आती है। क्योंकि 12 बजते ही वह आतिशबाजी और नए साल की बधाइयां देने लगते हैं। अगर ऐसे में आप मुंबई के ट्राइडेंट में नए साल का जश्न मनाते हैं तो काफी अच्छा रहेगा। यह बहुत ही फेमस जगह है।

स्टैक्स हयात रिजेंसी

यहां हर साल एक अलग थीम पर नए साल का स्वागत किया जाता है। इस तरह आपको नए साल के स्वागत के लिए तमाम चीजों से रूबरू होना पड़ेगा। इसके अलावा आप अगर फूडी है तो यहां का लजीज व्यंजन इटालियन व्यंजन आपका स्वागत कर रहा है। फैमिली के साथ जश्न मनाना अलग सुकून देता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in