नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। काले, घने और शाइनी बाल हर लड़की का सपना होते हैं, जिसे पाने हम कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें ज्यादातर चीजें केमिकल वाली होती है जिनके इस्तेमाल से बालों को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए बालों के सम्पूर्ण विकास के लिए सम्पूर्ण पोषण की आवश्यकता होती है। जिसे संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, स्ट्रेस फ्री लाइफ स्टाइल और सही हाइड्रेशन से ही प्राप्त किया जा सकता है। जिसके लिए कुछ बेहद आसान और प्रभावी उपायों के बारे में जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
मजबूत बालों के लिए उपाय
काले, घने बालों को पाने अपनाएं संतुलित आहार जिसमें बालों को प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन ए, सी, डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड की जरूरत होती है। इसमें दालें, नट्स, मछली, पालक और ताजे फल जैसे आहार बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। इसलिए अपनी डेली डाइट में इन्हें जरूर शामिल करें।
नियमित मसाज- हफ्तें में दो बार गुनगुने नारियल, जैतून या बादाम के तेल से मालिश करने से स्कैल्प में रक्त बढ़ता है इससे बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है। इससे बालों का टूटना कम होता है और वे घने होते हैं।
एलोवेरा जेल का उपयोग- बालों में सीधे एलोवेरा जेल को जड़ों पर लगाने से बालों में नमी बनी रहती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को मजबूत करते हैं और बालों का झड़ना रोकते हैं।
आंवला का इस्तेमाल- आंवला विटामिन-सी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जिसका सेवन करने या तेल के रूप में इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है और जड़ें मजबूत होती हैं।
अंडे का हेयर मास्क- अंडे का मास्क हफ्ते में एक बार बालों पर लगाने से बालों की चमक और मजबूती बढ़ती है।अंडे में मौजूद प्रोटीन और बायोटिन बालों को पोषण देते हैं।
प्याज का रस- प्याज में सल्फर होता है, इसलिए प्याज का रस लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और वे घने भी होते हैं।
खुद को हाइड्रेट रखें- बालों में नमी बनी रहे इसके लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखनें पानी खूब पीएं।
योग और व्यायाम- नियमित योग और व्यायाम से ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया में सुधार होता है, जो बालों की जड़ों तक पोषक तत्वों को पहुंचाकर उन्हें मजबूत बनाता है।
मेथी का मास्क- मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर पेस्ट बनाकर बालों पर लगाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है वहीं इससे बाल घने और मजबूत बनते हैं।





